herzindagi
image

Back Acne Solution: पीठ के मुंहासों से राहत दिलाएगा ये खास होममेड पेस्ट, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम या बैक एक्ने की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड पेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप पीठ पर हो रहे पिंपल्स को कम कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-11-11, 21:07 IST

बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान रहती हैं। स्किन प्रॉब्लम को कम करने के लिए महिलाएं कई ट्रीटमेंट भी लेती हैं साथ ही घरेलु उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम या बैक एक्ने की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड पेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप पीठ पर हो रहे पिंपल्स को कम कर सकती हैं साथ ही अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस पेस्ट के बारे में। 

पीठ की फुंसियों को कम करने का तरीका -

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अगर आप भी पीठ पर हो रही फुंसी और दाग धब्बों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट की मदद से आप पीठ पर हो रही फुंसियों को कम कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

यह भी पढ़ें:  डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का ये पेस्ट है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

1 - 2025-11-11T162521.323

होममेड पेस्ट बनाने के लिए सामग्री -

होममेड पेस्ट बनाने का तरीका -

  • अब आप इस खास पेस्ट को घर बैठे बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब इसमें केसर की कुछ पत्ती मिक्स कर इसे मिला लें।
  • इसके बाद पेस्ट में आप गुलाब जल और हल्दी भी ऐड कर दें।
  • इन सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद आपका पेस्ट तैयार हो गया है।
  • इसे आप पीठ पर लगाकर 20 से 30 मिनट तक रख सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

इस पेस्ट का आप न सिर्फ पीठ पर बल्कि शरीर के जिस हिस्से पर आपको फुंसियां हो रही है, वहां आप इसे लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ हफ्तों में आपको राहत मिल सकती हैं। ध्यान रहे अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम होती है, तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। 

2 - 2025-11-11T162516.666

यह भी पढ़ें: चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्‍तेमाल का तरीका 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।