डियर लेडीज... इन आदतों को अपनाने से आप भी जल्दी बन सकती हैं मां

आजकल महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि महिलाएं अगर इन आदतों को अपना लें, तो कंसीव जल्दी हो सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-04, 12:55 IST
image

हर महिला मां बनने का सपना देखती हैं, लेकिन आज के दौर में स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल और हार्मोनल असंतुलन के चलते कंसीव कर पाना पहले के मुकाबले में ज्यादा मुश्किल हो गया है। महिलाएं सालों ट्राई करती रहती है, लेकिन कंसीव नहीं हो पता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप कुछ छोटी-छोटी असरदार आदतों को अपनाकर गर्भधारण के संभावना को बढ़ा सकती हैं जो की पूरी तरह से नैचुरल है। हम आपके साथ एक्सपर्ट के बताए 8 ऐसे छुपे हुए हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो फर्टिलिटी को नेचुरली बूस्ट करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने जानकारी साझा कीहै।

जल्दी कंसीव करने के लिए अपनाएं ये तरीकें

एक्सपर्ट बताती है कि सीड साइकलिंग से आपको फायदा मिल सकता है। अपने माहवारी चक्र के मुताबिक फ्लेक्ससीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी और तिल जैसे बीजों का सेवन करने से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन संतुलित होते हैं। यह ओवुलेशन और एंडोमेट्रियम हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

महिलाएं गरम कैस्टर ऑयल को पेट के निचले हिस्से पर लगा कर 30 मिनट तक सिकाई करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यूट्रस के सूजन में कमी आती है। यहयूट्रस की सफाई और अंडाशय के कार्य में मदद करता है।

हर महिला वूम्ब मेडिटेशन करना चाहिए। इससे गर्भाशय को स्वस्थ और उर्जावान और संतुलित करने में मदद मिलती है। यह हार्मोनल फ्लो को बैलेंस करता है।

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर पीने से मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है। शरीर में डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है, जो फर्टिलिटी के लिए जरूरी है।
रोजाना रात को गर्म पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर पर भिगोने से नसों की थकान दूर होती है किडनी की एनर्जी बढ़ती है और प्रजनन अंगों तक ऊर्जा का प्रवाह सुधरता है।

सुबह 10 मिनट तक पेट पर हल्की धूप लेने से विटामिन डी का स्तर बढ़ता है जिससे ओवुलेशन और अंडों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

ओवुलेशन पीरियड में रात के समय मोबाइल या स्क्रीन से दूर रहना मेलाटोनिन स्तर को बढ़ाता है, जो अंडों की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

how-can-i-get-pregnant-fast

यह भी पढ़ें-महिलाओं को अश्वगंधा को अपना सच्चा दोस्त क्यों बनाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

केमिकल वाले स्किन और हेयर प्रोडक्ट्स में ऐसे तत्व होते हैं, जो हार्मोन में गड़बड़ी करते हैं नेचुरल स्किन केयर अपनाकर हार्मोनल बैलेंस बनाए रख सकती हैं

यह भी पढ़ें-गुब्बारे की तरह फूले पेट से बाहर नहीं निकल पाती है गैस? क्या आपने आजमाया यह घरेलू उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP