herzindagi
image

मानसून में हर बार हेल्थ खराब हो जाती है? इस बार ट्राई करें ये 3 हैक्स

मानसून में अक्सर हम कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते हैं, खास कर संक्रमण वगैरहा से। लेकिन आप ये 3 हैक्स अपना लें, तो अपनी सेहत को ठीक रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 15:42 IST

मानसून का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही दिक्कतें भी लाता है। इस मौसम में अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। हवा में नमी, चिपचिपापन, थकान और त्वचा से जुड़ी दिक्कतें जैसे रैशेज, खुजली, दाने आम हो जाते हैं। इस मौसम में पाचन भी स्लो हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस मानसून ये 3 हैक्स अपनाकर देखें, आपको फायदा जरूर होगा। डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं।

मानसून में फॉलो करें ये 3 हैक्स, सेहत नहीं होगी खराब

एक्सपर्ट बताती हैं कि मानसून में हर वक्त नमी बनी रहती है और पसीना ज्यादा आता है, ऐसे में आपके कपड़ों का चुनाव बहुत मायने रखता है। हमेशा सूती और सांस लेने वाला कपड़ा पहनें। सूती कपड़े आरामदायक होता हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है और पसीना सूख जाता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

सिंथेटिक कपड़ों से बचें। यह कपड़े पसीने को सोखने के बजाए शरीर पर रोक लेते हैं, इससे रैश, खुजली और फंगल इंफेक्शन हो जाता है। कुछ मामलों में तो शरीर में पसीना फंसने से हीट स्ट्रोक भी हो सकता है।

रोज सुबह एक गिलास गुलकंद का पानी पिएं। इससे शरीर की आंतरीक गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। यह एसिडिटी , पेट की गर्मी और फुंसियों से बचाने में सहायक है।

यह भी पढ़ें-ना दवा, ना खर्चा...सुबह उठते ही अपनाएं ये तरीका, थायराइड कंट्रोल करना होगा आसान

यह विडियो भी देखें

mosoon-and-health-risk-1750349440333

मानसून में आप जो कपड़े पहन रही हैं, उन्हें नियमित रूप से धोएं। कपड़े को पूरी तरह से सुखाएं। क्यों की पसीने से भीगे कपड़े दोबारा पहनने से फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया के बनने की संभावना बढ़ जाती है, इससे दाद या खुजली हो सकती है।

यह भी पढ़ें-पेट के किनारे से लटकती चर्बी कम कर सकता है यह देसी टॉनिक, कमर भी होगी पतली

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।