50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश

बढ़ती उम्र में घुटनों का दर्द या घुटनों से कट-कट की आवाज आना काफी आम है। इससे निपटने के लिए पेनकिलर्स की तुलना में देसी नुस्खों का इस्तेमाल ज्यादा सही रहता है। नानी मां का बताया यह तेल घुटनों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।
image

क्या आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं?

क्या जरा सा चलने या उठने-बैठने में आपके घुटनों से कट-कट की आवाज आती है?

क्या घुटनों के तेज दर्द के चलते आप किसी भी काम को नहीं कर पाती हैं?

अगर ऐसा है, तो नानी मां का यह जबरदस्त तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बढ़ती उम्र के साथ घुटनों और जोड़ों का दर्द अक्सर परेशान करता है और अक्सर महिलाओं को इसकी वजह से चलने-फिरने तक में मुश्किल आती है। दर्द होने पर बार-बार पेन किलर लेना भी सही नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात बढ़ने पर ऐसा होता है। अगर आपक घुटनों के दर्द, ऐंठन और घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज से परेशान हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से इस आयुर्वेदिक तेल को बनाएं। सोने से पहले इस तेल को हल्का गुनगुना करके इससे मालिश करें। आपको कुछ हफ्तों में आराम मिल सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

घुटनों के दर्द को कम करेगा नानी मां का यह जबरदस्त तेल

joint pain relief oil at home

  • घुटनों के दर्द को कम करने में नानी मां का यह देसी तेल मदद कर सकता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें औषधीय गुणों से भरपूर हैं।
  • तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द, अकड़न और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है। इससे मालिश करने से घुटने के आस-पास गर्माहट बढ़ती है और ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।
  • लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एलिसिन होता है। यह भी दर्द को दूर करने में रामबाण की तरह काम करता है।
  • इससे घुटने में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, घुटने का फंक्शन बेहतर होता है और कट-कट की आवाज भी नहीं आती है।
  • लौंग में यूजेनॉल होता है। यह सूजन को कम करती है। इसमें एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दर्द कम कर सकते हैं।
  • दालचीनी नेचुरल पेनकिलर के तौर पर काम करती है। इसमें मौजूद एनाल्‍जेसिक गुण दर्द और सूजन को दूर कर सकते हैं।
  • मेथी में फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन होता है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।
  • अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे जोड़ों का दर्द और अकड़न कम होती है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देते हैं।
  • दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, घुटनों के दर्द को कम करते हैं और मांसपेशियों को आराम देते हैं।
  • सोंठ और जायफल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं, जो जोड़ों के दर्द और अकड़न का सबसे मुख्य कारण है।

यह भी पढ़ें- घुटनों से कट-कट की आवाज आए तो क्या करें? दादी-नानी का ये जबरदस्‍त नुस्‍खा आजमाएं

घुटनों के दर्द के लिए घर पर ऐसे बनाएं तेल

oil to reduce headache

सामग्री

  • तिल का तेल- 1 छोटा कप
  • लहसुन- 10 कली
  • लौंग- 5
  • अजवाइन- 1 टीस्पून
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • इलायची- 1
  • सौंठ- आधा टीस्पून
  • मेथी- 1 टीस्पून
  • जायफल पाउडर- चौथाई टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को तिल के तेल में धीमी आंच पर उबालें।
  • जब लहसुन हल्का सुनहरा हो जाए और बाकी सभी चीजों की खुशबू आने लगे, तो इसे छानकर ठंडा कर लें।
  • इस तेल को एक कांच की बोतल में भर लें।
  • आपका घर का बना पेन रिलीविंग ऑयल तैयार है।
  • इसे मसाज करने से पहले हल्का गुनगुना कर लें।
  • सोने से पहले इसकी रोजाना मालिश करें।

यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP