herzindagi
image

खाने-पीने की इन चीजों को आज ही करें रिप्लेस, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर

हमारी सेहत कैसी है यह हमारे खानपान पर निर्भर करता है। कम जानकारी की वजह से हम बरसों से कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते आ रहे हैं जिससे शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। आज ही इन चीजों को रिप्लेस करें
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 16:01 IST

आजकल का खानपान ऐसा हो चुका है जो गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है। हालांकि कई बार लोगों को लगता है कि वह सब कुछ तो ठीक खा रहे हैं, फिर भी उन्हें बीमारी कैसे घेर लेती है। तो हम आपको बता दें कि जिस चीज को हम हेल्दी और खाने योग्य समझते हैं दरअसल उसे अगर रोज खाया जाए तो शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में 4 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए, नहीं तो वह दिन दूर नहीं होगा कि आप बीपी, हार्ट से जुड़ी दिक्कत, शुगर और कमजोर इम्यूनिटी के शिकार हो जाएंगे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

खाने-पीने की इन चीजों को आज ही करें रिप्लेस

refined oil

रिफाइंड ऑयल

आजकल हर किसी के किचन में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल जरूर होता है जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं।  रिफाइंड तेल में ट्रांस फैट होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं और दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसकी जगह पर आप सरसों का तेल या ओलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। इन दोनों में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो दिल के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं। ओलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पैक्ड सॉस और जैम

हम सभी के घर में जैम और पैक्ड सॉस का इस्तेमाल होता है, जिससे सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इनमें बहुत ज्यादा शक्कर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इसकी जगह पर आप हरी धनिया की चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। धनिया में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो शरीर के लिए हर लिहाज से फायदेमंद होते हैं।


डीप फ्राइड फूड

deep fried foods

शाम के नाश्ते में अक्सर हम डीप फ्राइड, तले हुए फूड खाते हैं जो कि शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है, बीपी की शिकायत हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। उनकी जगह पर आप नट्स और सीड्स खा सकते हैं। अखरोट, बादाम और कद्दू के बीज जैसे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हेल्दी फैट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और दिल का भी ख्याल रखते हैं इसके अलावा यह डाइजेशन को सुधारने में भी मदद करते हैं।  वजन घटाने में भी सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें-सीने में जमे बलगम की छुट्टी कर सकता है यह देसी काढ़ा, दादी-नानी भी मानती हैं इसे गुणकारी

फ्रूट जूस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

 

हम में से बहुत सारे लोग फ्रूट जूस को अपनी रूटीन का हिस्सा बनते हैं। इसे हम हेल्दी समझते हैं, लेकिन जूस में फाइबर और पोषक तत्व गायब होते हैं। इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है जो रक्त शर्करा के स्तर को अचानक बढ़ा सकती है। इसकी बजाय आप सबूत फल खाएं। इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पैर की उंगलियां लाल-नीली हो जाती हैं? ये उपाय दिला सकते हैं राहत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।