IBS से पीड़ित हैं तो भूल से भी न खाएं ये फूड्स

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम खानपान और जीवनशैली से जुड़ी समस्या है। ऐसे में आप इस समस्या में खाने पीने की इन चीज़ों को भूल से भी न खाएं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-05, 12:30 IST
IBS CURE

Irritable Bowel Syndrome: IBS यानी कि इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यह डाइजेशन से जुड़ी एक आम बीमारी है जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को पेट में दर्द मरोड़ सूजन गैस कब्ज जैसी समस्या होती है अगर इस पर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो यह समस्या गंभीर हो सकती है और हाथ भी क्षतिग्रस्त हो सकती है शुरुआत में आप खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं आज हम जानेंगे उन फूड्स के बारे में जिन्हें आईबीएस की समस्या में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन लवनीत बत्रा।

IBS से पीड़ित होने पर इन चीज़ों को खाने से बचें (IBS Triggers and How to Avoid Them)

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

  • बींस, दाल और मटर आम तौर पर प्रोटीन और फाइबर का एक बड़ा स्रोत है लेकिन यह IBS के लक्षण भी पैदा कर सकते हैं। क्योंकि इनमें ओलिगोसैचेराइड होते हैं यानी कि अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको गैस की समस्या होगी । इन्हें पचाना कुछ लोगों के लिए अधिक कठिन हो सकता है।
  • अगर आप कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करते हैं तो आंतों पर उत्तेजक प्रभाव पड़ता है और यह दस्त का कारण बन सकते हैं। (इस जूस को पीने से हो सकता है नुकसान)
  • क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी से दूर रहना ही समझदारी है। ये सभी उच्च फाइबर वाले होते हैं और IBS के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये फूड्स

foods to avoid with irritable bowel syndrome

  • लहसुन और प्याज में फ्रुक्टेन एक तरह का ओलिगोसैकेराइड होता है जिसे तोड़ना आपकी आंतों के लिए मुश्किल हो सकता है। इससे गैस हो सकती है।
  • मसालेदार भोजन के सेवन से IBS रोगियों में पेट दर्द और जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा डीप फ्राई फूड भी जल पैदा कर सकती है।
  • रिफाइंड, पैकेज्ड और आर्टिफिशियल स्वीटनर भी आईबीएस की समस्या बढ़ा सकते हैं। (ऐसे सुधारे आंतों की सेहत)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP