आयुर्वेद के अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। आपका शरीर किस प्रकृति का है, इस आधार पर रूटीन में कई बदलाव करने चाहिए। आपके शरीर में वात दोष, पित्त दोष या कफ दोष में से किसकी अधिकता है, यह जांचने के लिए आयुर्वेद, किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से प्रकृति की जांच करवाने की सलाह देता है। सीजन के आधार पर भी डाइट में बहुत सारी चीजें बदलनी चाहिए। मानसून, गर्मी और सर्दी के मौसम में अलग-अलग चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं, कुछ फूड आइटम्स को खाना छोड़ देना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार मानसून में 4 ड्रिंक्स को बिल्कुल छोड़ देना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में MD किया हुआ है। वह पिछले कई सालों से आयुर्वेद के जरिए लोगों को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिलवा रही हैं।
मानसून में न पिएं कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
एक्सपर्ट की मानें तो वर्षा ऋतु यानी मानसून में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को अवॉइड करना चाहिए। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पीने के बाद कुछ देर के लिए भले ही प्यास बुझ जाए लेकिन असल में आपको बाद में ज्यादा प्यास लग सकती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम के बैलेंस को भी प्रभावित कर सकती है। इन ड्रिंक्स की वजह से मोटापा, शुगर और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। साथ ही मानसून में यह इम्यूनिटी को भी कमजोर करती हैं।
बारिश में कैफीन वाली ड्रिंक्स से करें परहेज
अगर आप भी मानसून में अक्सर चाय या कॉफी पीना पसंद करती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। इसमें मौजूद कैफीन से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है और नींद का पैटर्न भी बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे वात और पित्त बढ़ सकता है और शरीर की ऊर्जा कम हो सकती है।
एल्कोहल से रहें दूर
यूं तो एल्कोहल किसी भी मौसम में लेना सही नहीं है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, मानसून में इसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। यह डाइजेशन और इम्यूनिटी को कमजोर करती है। साथ ही इससे हाइपरएसिडिटी हो सकती है, क्योंकि एल्कोहल का पीएच एसिडिक होता है। यह डाइजेस्टिव फायर को भी खत्म कर देती है। मानसून में यूं भी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जल्दी हो जाती हैं, ऐसे मे एल्कोहल का सेवन परेशानी को और बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव
मानसून में फलों का जूस
आयुर्वेद के अनुसार, बारिश के समय में फलों के जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आप फल खा सकती हैं लेकिन फलों के जूस को अवॉइड करें।
यह भी पढ़ें-मानसून में हेल्दी रहने के लिए ये टिप्स करें फॉलो
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों