Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

कब्ज के कारण सुबह नहीं होता है पेट साफ, अपनाएं ये देसी नुस्खा

अगर आप भी कब्‍ज की समस्‍या से परेशान रहती हैं तो एक्‍सपर्ट के बताए इस देसी नुस्‍खे को जरूर आजमाएं। 
Updated:- 2022-09-27, 19:00 IST
constipation ayurvedic remedy

क्‍या आपको कब्ज महसूस होती है?
क्‍या आप हमेशा यह सोचती हैं कि कब्ज से छुटकारा कैसे पाया जाए?
तो आप अकेली नहीं हो!

यह स्थिति आपके विचार से कहीं अधिक सामान्य है। लक्षणों में सूजन, पेट फूलना, गैस, पेट में दर्द और गंभीर मामलों में, यहां तक कि मल में ब्‍लड आना भी शामिल है।

यदि आपने पिछले हफ्ते में 3 से कम मल त्याग किया है तो आपको कब्‍ज की समस्‍या हो सकती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इस असहज स्थिति से छुटकारा पाने के एक आसान नुस्‍खा है। लेकिन सबसे पहले इसके लक्षणों के बारे में जान लेते हैं-

कब्‍ज के लक्षण

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Chaitali👩‍⚕️ (@eterny_ayurveda)

आधुनिक जीवन शैली अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आई है। कब्ज की समस्‍या हर घर में एक बीमारी के रूप में सामने आया है। यह स्थिति केवल मल पास करने में असमर्थता और सूजन तक ही सीमित नहीं है। क्या आप इस बात का जानती थी? अगर नहीं तो कब्ज के अन्य लक्षणों के बारे में जानें-

  • सिर दर्द
  • मुंहासे
  • बदबूदार सांस
  • भूख न लगना
  • बवासीर
  • चिड़चिड़ापन
  • मूड स्विंग्‍स
  • डलनेस
  • एनर्जी की कमी

साथ में, सभी लक्षण व्यक्ति को पूरे दिन असहज रूप से व्यस्त रखते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:अगर कब्ज कर रहा है परेशान तो सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली ये रेसिपी करेगी मदद

कब्ज के कारण क्या हैं?

आयुर्वेद के अनुसार कब्ज अपच के कारणहोता है। इससे आंतों में मल जमा हो जाता है। वात (वायु तत्व) उत्पन्न होता है, जो पेट दर्द, भारीपन और प्यास में वृद्धि के रूप में प्रकट होता है। तो, महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि अपच का कारण क्या है?

कुछ जवाब जीवनशैली से संबंधित हैं: विशिष्ट जीवनशैली में बदलाव करें। जबकि कुछ अन्य कारण परिस्थितिजन्य-संबंधी हैं जैसे प्रेग्‍नेंसी, उम्र और यात्रा।

कब्ज के लिए क्विक और आसान उपाय

यह नुस्‍खा आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर चेताली जी ने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर किया है। नुस्‍खा शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, 'आयुर्वेद के अनुसार एक श्लोक है- सर्व रोग अपि मन्दग्नो- अर्थात सभी रोग अपच या कम पाचन अग्नि के साथ आते हैं, कब्ज अपच के कारणों में से एक है। आयुर्वेद 2 आसान सामग्री के साथ कब्ज के लिए एक सुपर उपयोगी घरेलू / किचन उपाय सुझाता है।'

अगर आप भी कब्‍ज से परेशान रहती हैं तो आइए इस नुस्‍खे के बारे में विस्‍तार से आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानें।

cow milk and ghee

सामग्री

  • गाय का दूध- 1 छोटी कटोरी
  • गाय का घी- 1 छोटी चम्मच

विधि

  • एक छोटी कटोरी गाय के दूध में 1 छोटी चम्मच गाय का घी डाल कर चम्मच की मदद से मिलाकर गर्म कर लें।
  • फिर इसका सेवन करें।

लेने का समय

  • रात को सोने से पहले
  • आप सुबह भी ले सकती हैं।

सिर्फ गाय का घी और गाय का दूध ही क्यों?

गाय का घी और गाय का दूध दोनों एक प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करते हैं क्योंकि यह पित्त दोष और वात दोष को शांत करते हैं, दोनों दोष कब्ज से राहत दिलाने का काम करते हैं और इसे हमारे पेट के लिए आसान बनाते हैं।

सावधानी

  • हालांकि, गाय के घी और गाय के दूध की यह खुराक आपको किसी भी तरह के विकार से नुकसान नहीं पहुंचाती है। लेकिन अगर आपको पीलिया, हेपेटाइटिस और आईबीएस है तो इससे बचें!
  • अगर गाय का घी शुद्ध और आर्गेनिक होता है तो यह धरती पर सबसे अच्छी और सबसे सुरक्षित चीज है।

पुनश्च: यह उपाय उन लोगों के लिए नहीं है जिन्होंने डेयरी प्रोडक्‍ट्स के लिए कन्ट्राइंडिकेशन है। उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सक से जांच कराने और व्यक्तियों के लिए उपयुक्त उपचार शुरू करने की आवश्यकता होती है।

इसे जरूर पढ़ें:कब्‍ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 3 थेरेपी

उम्मीद है ये मदद करेगा!

कब्ज के सर्वोत्तम तरीके से राहत पाने के लिए इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

आप भी इस नुस्‍खे की मदद से कब्‍ज की समस्‍या को कम कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।