PCOS से हो गईं हैं परेशान? ये हैक्स कर सकते हैं मदद

क्या PCOS की वजह से थकी-थकी रहती हैं? क्या PCOS से परेशान हो गई हैं? तो लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे हैक्स अपनाकर इससे राहत पा सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं वह हैक्स क्या हैं।

pcos control exercise

बदलता लाइफस्टाइल और इम्बैलेंस डाइट ने कई बीमारियों को हमारे सामने लाकर खड़ा कर दिया है। जिसमें से एक PCOS और PCOD की समस्या भी है। PCOS (Polycystic Ovary Syndrome)की समस्या महिलाओं में हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से होती है। इसमें ओवरी में एंड्रोजेनेस यानी मेल हार्मोन्स का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है, जिसकी वजह से ओव्यूलेशन ठीक से नहीं हो पाता है।

PCOS में चेहरे पर मुहांसे, फेशियल और बॉडी हेयर ग्रोथ, डिप्रेशन, डायबिटीज, हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है। PCOS की वजह से कई बार रात भर अच्छे से सोने के बाद भी सुबह थकान रह सकती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ ऐसे हैक्स हैं, जिन्हें अपनाने से PCOS की समस्या से राहत मिल सकती है।

PCOS में राहत दिलाने वाले हैक्स के बारे में आयुर्वेद डॉक्टर वरलक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। डॉ. वरलक्ष्मी ने बताया है कि आखिर PCOS में शरीर क्यों थका-थका रहता है और इससे कैसे राहत पाई जा सकती है।

PCOS में क्यों रहती है शरीर में थकान?

एक्सपर्ट के मुताबिक, जब आपको PCOS होता है तो शरीर इंसुलिन रेजिसटेंस हो जाता है, जिसकी वजह से खाए गए भोजन से ग्लूकोज पूरी तरह से एब्सोर्ब नहीं हो पाता है। इंसुलिन हमारे शरीर का एक जरूरी हार्मोन होता है, जो ग्लूकोज मेटाबॉलिजम को रेगुलेट करता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस में शरीर इंसुलिन के रिलीज को नहीं पहचान पाता है तो पूरी तरह से एनर्जी का भी इस्तेमाल नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से शरीर में एंड्रोजन्स बढ़ने लगती हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स इर्रेगुलर या साइकिल लंबी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-PCOS की समस्या से बहुत हैं परेशान तो डाइट में बिल्कुल ना शामिल करें ये चीज़ें

PCOS में राहत दिला सकते हैं ये हैक्स

  • PCOS की समस्या से लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके राहत पाई जा सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह उठकर सबसे पहले फिजिकल मूवमेंट करनी चाहिए। इसके लिए सुबह 6 से 10 का टाइम बेहतर माना जाता है, इस समय एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • फिजिकल मूवमेंट से बॉडी में इंसुलिन हार्मोन रेगुलेट होता है और शरीर से एकस्ट्रा एंड्रोजन्स एलिमिनेट होने लगते हैं। जिसके बाद एनर्जी लेवल बढ़ने लगते हैं और वजन घटना शुरू हो जाता है। साथ ही पीरियड्स के इर्रेगुलर होने की समस्या भी खत्म हो सकती है।
best control for pcos
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, PCOS से जूझ रहीं महिलाओं को सैर करना, दौड़ना, स्किपिंग और योगा करने की सलाह दी जाती है। फिजिकल मूवमेंट की शुरुआत दिन में 15 मिनट से की जा सकती है और इसे 45 मिनट तक अपने स्टैमिना के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

PCOS से राहत के लिए अन्य हैक्स

  • खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, नींद की कमी और खराब खान-पान की वजह से PCOS की समस्या हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत होती है। इसके लिए सबसे पहले पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। 8 घंटे की नींद को हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माना गया है। पर्याप्त नींद शरीर की कई बड़ी परेशानियों से राहत दिला सकती है।
  • हेल्दी डाइट से शरीर की कई परेशानियों का हल निकल सकता है। ऐसे में PCOS से जूझ रहीं महिलाओं के लिए डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को कम और प्रोटीन को बढ़ा देना फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्बोहाइड्रेट्स कम करने के लिए शुगर, व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • हार्मोन्ल इम्बैलेंस और इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए डाइट में न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करना चाहिए। ताजे फल, सब्जियां, साबूत अनाज, सीड्स, दालें, मेवा को डाइट में शामिल करने से PCOS की समस्या से राहत मिल सकती है।
tips to manage pcos
  • PCOS की समस्या जूझ रहीं महिलाओं को लाइफस्टाइल बेहतर करने की जरूरत होती है। ऐसे में स्मोकिंग और एल्कोहल से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
  • PCOS से जूझ रहीं महिलाओं को ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से बॉडी में ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से इम्बैलेंस हो जाता है। ऐसे में स्ट्रेस को मैनेज करें, इसके लिए ब्रीथिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन किया जा सकता है।

PCOS के लक्षणों पर अगर समय से ध्यान नहीं दिया जाए तो यह एक बड़ी परेशानी में भी बदल सकती है। PCOS के लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और उसी अनुसार किसी भी उपाय को अपनाना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP