Tue Sep 22, 2026 | Updated 10:50 AM IST

इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को कम करने के लिए ये फूड्स खाएं

इर्रेगुलर पीरियड्स के कई कारण होते हैं। हालांकि, हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को फॉलो कर आप इस समस्या को कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-13, 17:17 IST
irregular periods problems

पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसके दौरान महिलाओं के शरीर से गंदा खून निकलता है। पहले पीरियड से अगले पीरियड गैप को पीरियड साइकिल कहा जाता है। औसतन, यह साइकिल 28 दिनों तक चलती है। लेकिन कई बार यह 26-32 दिनों तक भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर यह डेट बदलती रहती है, यानी डेट से एक हफ्ता आगे हो जाता है, तो इसे ओलिगोमेनोरिया कहा जाता है। दूसरे शब्दों में इसे इर्रेगुलर पीरियड्स का नाम दिया गया है। हालांकि, इसके कई कारण होते हैं, जैसे तनाव, अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और थायरॉइड आदि।

महिलाओं में यह समस्या दिन प्रतिदिन बदलती जा रही है। क्या आपको भी यह समस्या है? आप इसके लिए तरह-तरह की दवाईयां ले रही हैं, तो आपको इसके बजाय अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। ऐसा करके आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें बताया कि कुछ खराब आदतों में सुधार लाकर और सही फूड्स का सेवन कर इस समस्या से निपटा जा सकता है।

दालचीनी

irregular periods in hindi

वैसे तो दालचीनी का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दालचीनी का सेवन इर्रेगुलर पीरियड्स के लिए फायदेमंद होता है। इससे दर्द भी कम होता है। दालचीनी पेल्विक में ब्लड फ्लो को उत्तेजित करता है। साथ ही शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को भी बढ़ाता है। जो पीरियड्स के लिए मददगार होता है। आपको एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालना होगा। हल्का सा उबाल आने के बाद इसे छान करठंडा होने के बाद पी लें।

अदरक

अदरक में विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है। जिसकी मदद से अनियमित पीरियड की समस्या को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है। आप अदरक से बनी चाय या काढ़ा पी सकती हैं। अदरक के साथ गुड़ वाली चाय ज्यादा असर करती है।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

अनानास

causes of irregular periods

अनानास अनियमित पीरियड्स के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम पाया जाता है। जो यूटर्स की लाइनिंग को शैड करता है। जिससे आपको पीरियड्स होते हैं। अनानास खाने से शरीर में रेड एंड व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ता है, जो ब्लड फ्लो में मददगार है। (पीरियड्स में क्या न खाएं)

इसे भी पढ़ें:क्या आपको भी है Irregular Periods की समस्या? इन तरीकों से मिलेगा पूरा आराम

पपीता

papaya benefits

पपीता में कैरोटीन पाया जाता है। इसलिए जिन महिलाओं को लेट पीरियड्स होते हैं,उन्हें यह खाने की सलाह दी जाती है। पपीता खाने से एस्ट्रोजन के लेवल को कंट्रोल और रेगुलेट करता है। पपीता खाने से यूटर्स का फंक्शन सही रहता है। इससे न केवल टाइम पर पीरियड्स होंगे, बल्कि दर्द भी कम होता है। (पीरियड्स में दही खाना चाहिए या नहीं)

कॉफी

coffee benefits

कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में न पिएं। यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके सेवन से पेल्विक में ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।