Skin Care Tips: ये '2 चीजें' पीएंगी तो गर्मियों में भी खिला रहेगा आपका चेहरा

ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन की चाह भला किस महिला की नहीं होती? लेकिन गर्मियों का मौसम त्वचा के लिए बहुत सारी समस्याएं लेकर आता है। आपकी त्वचा चिपचिपी और ऑयली होने लगती है, फिर ब्रेकआउट होते हैं और गर्मियों में त्वचा की ऐसी समस्याओं का कोई अंत नहीं है। चिलचिलाती गर्मी त्वचा के लिए मुश्किल बढ़ा देती है। इसलिए हमें गर्मियों में इन सभी समस्याओं से लड़ने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। गर्मियों में अपनी त्वचा की केयर के लिए जिन सनस्क्रीन, जैल, लोशन, पैक पर आप भरोसा करती हैं, लेकिन एक समय के बाद इन सभी चीजों के साइड इफेक्ट त्वचा पर देखने को मिलते हैं। इसलिए इन सभी ब्यू्टी प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद करने से बेहतर है कि आप कुछ नेचुरल चीजें अपनाएं और यह बात तो हम सभी जानती हैं कि नेचुरल चीजों से बेहतर आपकी त्वचा के लिए कुछ और हो ही नहीं सकता है। गर्मी के इस मौसम में अपनी त्वचा की समस्याओं के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट करें। आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से साफ़ करने में मदद करेगा। आइए जानें कौन सा है ये ड्रिंक।
इसे जरूर पढ़ें: पिगमेंटेशन से लेकर झुर्रियों तक का काल है ऐलोवेरा, हर तरह की स्किन के लिए भी है फायदेमंद
आंवला और शहद का रस
भारतीय करौदा या आंवला सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। सालों से इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्टस में किया जा रहा है। यह माना जाता है कि आंवला झुर्रियों, डल स्किन और त्वचा की समस्याओं के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसके अलावा आंवले को बालों के लिए भी अमृत माना जाता है। दूसरी ओर, शहद भी आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाता है।
त्वचा के लिए शहद के फायदे
शहद आपकी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। यह आपके पोर्स से गंदगी और ऑयल को भी साफ करता है जो इस मौसम में एक आम समस्या है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुंहासे और पिंपल्स से लड़ते हैं। शहद आपकी त्वचा को हाइड्रेट करके आपको नेचुरल ग्लो देता है। यह आपके रंग को साफ करने में भी मदद करता है। अगर आप घर बैठे अपने चेहरे के लिए शुद्ध शहद खरीदना चाहती हैं तो शहद के 600 ग्राम के डिब्बे का मार्केट प्राइस 199 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 193 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दादी मां का नुस्खा- अगर हटाने हैं चेहरे पर से चेचक के दाग यो इस्तेमाल करें बेसन
आंवला के स्किन बेनिफिट्स
आंवला में विटामिन सी होता है जो आपके रंग को हल्का करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं। मुंहासे और पिंपल्स के लिए भी आंवला एक बेहतरीन उपाय है।
आंवला और शहद का जूस कैसे बनाएं?
इस जूस को बनाने के लिए आपको कुछ आंवला, शहद और पानी की आवश्यकता होती है।
बनाने का तरीका
- 5 से 6 आंवलें लें और फिर उन्हें काटकर बीज अलग कर दें।
- अब इन आंवलों को ब्लेंडर में 2 कप पानी के साथ मिलाएं।
- अच्छी तरह इसका पेस्ट बना लें। अगर पेस्टा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा और पानी मिला लें।
- आंवले के रस को छान लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाएं।
- खूबसूरत और जवां दिखने के लिए इस जूस को रोजाना पियें।
- बस कुछ ही दिनों में, आप अपनी त्वचा में कुछ आश्चर्यजनक बदलाव देखेंगे।
यह नेचुरल ड्रिंक न केवल आपकी त्वचा के लिए बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा है। आंवला और शहद दोनों ही आपकी हेल्थ के लिए बेहतरीन तत्व हैं। अगर इस ड्रिंक को पीने के बाद आपको अच्छा महसूस ना हो तो इसे लेना तुरंत बंद कर देना चाहिए। क्योंकि हर किसी की बॉडी अलग तरह की होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।