गालों और ठोड़ी पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को कम करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट नहीं, इस देसी नुस्खे की लें मदद

चेहरे के अनचाहे बाल आपके पूरे लुक्स को खराब करते हैं। इन्हें हटवाने के लिए महिलाएं लेजर ट्रीटमेंट और पार्लर के महंगे हैक्स की मदद लेती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सही खान-पान और जीवनशैली के जरिए भी इसे कम किया जा सकता है।
image

चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाले महिलाओं के पूरे लुक को खराब करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी होता है। इसे हटाने के लिए महिलाएं शेविंग, लेजर ट्रीटमेंट या फिर अन्य कई तरीकों की मदद लेती हैं। लेकिन, असल में इसे कम करने के लिए सबसे पहले आपको अंदरूनी कारणों पर ध्यान देना चाहिए। ठोड़ी और अपर लिप्स पर बाल शरीर में मेल हार्मोन एंड्रोजन और डीएचटी के अधिक होने के कारण भी आ जाते हैं। यह टेस्टेस्टेरोन की तरह की एक मेल हार्मोन होता है, जो महिलाओं में अनचाही हेयर ग्रोथ का कारण बनता है। यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है। इसे कम करने के लिए डीचएटी और एंड्रोजन का लेवल शरीर में कम होना जरूरी है। इस ड्रिंक के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

अनचाहे बालों को कम करने में मदद करेगी यह हार्मोनल बैलेंस ड्रिंक

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह एंटी-एंड्रोजन डीएचटी ब्लॉकर जूस हार्मोन्स को बैलेंस करता है। इस ड्रिंक को अगर आप 90 दिनों तक पिएंगी, तो आपको अंतर महसूस हो सकता है।
  • टमाटर में लाइकोपिन होता है। यह स्किन हेल्थ को सुधारता है और डीएचटी ब्लॉकर की तरह काम करता है।
  • गाजर लिवर को डिटॉक्स करती है और डीएचटी को कम करती है। अदरक, इंफ्लेमेशन और डीएचटी को कम करने में मदद करती है। खीरा, किडनी के जरिए शरीर में मौजूद अतिरिक्त एंड्रोजन को बाहर निकालता है। पुदीने की पत्तियां फ्री टेस्टेस्टेरोन को कम करने में मदद करती हैं।
  • फ्लैक्स सीड्स में लिग्नॉस होते हैं। ये भी शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
  • नींबू, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह एंड्रोजेनिक स्ट्रेस हार्मोन्सको कम करता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह जूस हार्मोन्स को बैलेंस करता है, फेशियल हेयर ग्रोथ को कम करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है।
  • यह जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, शरीर को ठंडक देता है और चेहरे पर निखार लाता है।

यह भी पढ़ें-चेहरे के बालों से आप भी हैं परेशान, तो इन नेचुरल रेमेडीज से करें इन्हें कम

हार्मोनल बैलेंस ड्रिंक तैयार करें?

cucumber for dehyrdration

सामग्री

  • टमाटर- 1
  • गाजर- 1
  • अदरक- 1 इंच
  • खीरा- आधा
  • पुदीने की पत्तियां- 3-4
  • पानी- आधा कप
  • फ्लैक्स सीड्स- 1 टीस्पून भुने और पिसे हुए
  • नींबू- आधा


विधि

  • टमाटर, गाजर, अदरक, खीरा, पुदीने की पत्तियां और पानी को ब्लेंड कर लें।
  • इसे एक गिलास में निकाल लें।
  • अब इसमें फ्लैक्स सीड्स पाउडर और नींबू का रस मिला लें।

यह भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों को कैसे कम करें? आजमाएं ये 2 टिप्‍स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP