इस साल 16 मई से लेकर 14 जून तक का समय पाक माना गया है। यह महीना रमजान का महीना है और इन दिनों मुस्लिम समुदाए के लोग रोजा रखते हैं जिसमें सुबह के टाइम सहरी के वक्त खाना खाते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी खाते पीते नहीं। फिर शाम को इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है। रोजे में खजूर का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। खजूर खाकर ही रोजे खोले जाते हैं हालांकि किसी के पास खजूर उपलब्ध नहीं है तो वह पानी पीकर भी रोजा खोल सकता है। इफ्तार के वक्त खजूर खाना ‘सुन्नत’ माना जाता है।
खजूर के पेड़ों की खेती सदियों से की जा रही है। खजूर की खासियत यह है कि इसे आप फ्रेश भी खा सकते हैं और सुखाकर भी इस्तेामाल कर सकते हैं। जहां पके हुए खजूर का रंग गहरे पीले और लाल रंग का होता है वही सूखा खजूर ज्यादातर भूरे रंग का होता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस्लाम अरब से शुरू हुआ था और वहां पर खजूर आसानी से उपलब्ध फल था। ऐसे में रोजे में खजूर का इस्तेमाल शुरु किया गया। अरब में खजूर हर एक के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता था। इसके साथ ही यह शरीर के लिए भी काफी गुणकारी है। ऐसे में रोजे में खजूर का सेवन करने की परंपरा शुरू हुई।
रमजान के दिनों में खजूर खाने से आपको 5 हेल्थ से जुड़े फायदे होते हैं तो चलिए आपको बताते हैं उन फायदों के बारे में:
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्जे की शिकायत भी नहीं होगी। रोजा रखते टाइम काफी लंबे टाइम तक भूखा रहना पड़ता है जिसके चलते पेट में कब्ज हो जाती है। ऐसे में रोजा खोलते टाइम जब खजूर खाया जाता है तो वो पेट में कब्ज होने से बचाता है।
रोजा खोलते टाइम कई लोग बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं जिससे कई सारी दिक्कतें पैदा हो सकती है। ऐसे में उस वक्त खजूर खाने से वह शरीर को काफी शक्ति दे देता है जिससे भूख कम लगती है और कोई परेशानी नहीं होती। खजूर खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसमें काफी मात्रा में फायबर पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। सारा दिन भूखा और प्यासा रहने की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है ऐसे में खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। खजूर में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
Read more: जल्दी वजन कम करना चाह रही हैं तो इन चीजों को कर दें घर से तुरंत बाहर
जानी-मानी न्यूट्रिनिस्ट कविता देवगन ने बताया कि खजूर कोलेस्ट्रॉल से मुक्त दिल के लिए काफी अच्छा है। साथ ही शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा खजूर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और रक्तचाप को कम रखने में मदद करती है। उच्च पोटेशियम और कम सोडियम भी एक स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के लिए एक अच्छा संयोजन बनाते हैं।
खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटैशियम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्ली निकल न्यू ट्रिशिन की एक रिसर्च के मुताबिक अगर कोई व्यतक्ति एक दिन में 100 मिलीग्राम मैग्नीपशियम ले तो हार्ट अटैक का खतरा 9 फीसदी तक कम हो सकता है।
Read more: सावधान! इन आदतों को बदलिए नहीं तो कम नहीं होगी पेट की चर्बी
खजूर में मौजूद पोटैशियम ब्लड को कम करने का काम करता है। ब्लड प्रेशर आधुनिक जीवनशैली की सबसे आम बीमारी है। इसे 'साइलेंट किलर' तक कहा जाता है। जब हार्ट की धमनियों में प्रेशर बढ़ जाता है तब ब्लड को ऑर्गन तक सप्लाई करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना होता है, इसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।
कई ऐसे लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो वो रोजे के टाइम पर खजूर खा सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लिड प्रेशर होने पर हार्ट अटैक, किडनी में खराबी आदि जैसी समस्यालएं होने की संभावना बढ़ जाती है। खान-पान की गलत आदतें लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यों कि खजूर की मदद से आप अपना ब्लैड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।
रेड ब्लनड सेल्सर और आयरन की कमी के चलते कई लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है और ऐसा काफी लंबे टाइम भूखे रहने के कारण भी होता है। एनीमिया यानी कि शरीर में खून की कमी। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में यह एनीमिया के उपचार का रामबाण इलाज है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।