Sat Sep 26, 2026 | Updated 05:41 PM IST

नारियल का तेल है अनमोल गुणों से भरपूर, गरारे करने से दूर होते हैं ये रोग

सिर्फ नमक का पानी ही नहीं, गरारे करने के लिए नेचुरल ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Updated:- 2022-01-07, 19:25 IST
coconut oil for gargle beneftis by expert

गले में खराश होने पर हम में से ज्यादातर लोग गरारे करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि सिर्फ गले में खराश होने पर ही गले को लाड़-प्यार की जरूरत नहीं होती है। गरारे करना एक सदियों पुरानी तकनीक है जिसमें हम मुंह में एक लिक्विड को बुदबुदाते हैं। यह मोशन में अपने गले को धोने जैसा है।

बहुत सारे अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना गरारे करने से सर्दी जैसे श्वसन संक्रमण की संभावना कम हो सकती है। जहां ज्यादातर लोग गुनगुने नमक के पानी से गरारे करना पसंद करते हैं, वहीं कई अन्य गरारे करने का इस्‍तेमाल इसके स्वास्थ्य लाभों को पाने के लिए करते हैं।

नारियल के तेल से गरारे करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके कुछ बेहतरीन फायदे हैं। नारियल का तेल प्राकृतिक होता है जो हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। डाइजेशन में सुधार से लेकर इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने तक, नारियल का तेल वास्तव में हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है।

नारियल का तेल बहुत सारे आवश्यक विटामिन्‍स और फैट से भरपूर होता है जो हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह तेल संतृप्त फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीफेनोल, विटामिन-ई, विटामिन-के और अन्य महत्वपूर्ण एसिड और मिनरल्‍स का एक अच्छा स्रोत है जो हमारी कई सामान्य स्वास्थ्य समस्‍याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है।

नारियल तेल के गरारे

coconut oil for gargle

गरारे करने के लिए हमेशा वर्जिन और असंसाधित नारियल तेल का इस्‍तेमाल करना चाहिए। हालांकि, नियमित नारियल तेल का उपयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि गरारे करने की प्रक्रिया में आप कुछ तेल निगल सकती हैं।

विधि

  • 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें और इसे अपने मुंह में डालें।
  • गरारे करना शुरू करें। इसे धीरे से करो, बहुत तेजी से नहीं।
  • साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप तेल को निगलें नहीं।
  • एक बार जब आप कुछ मिनटों के लिए गरारे कर लें, तो तेल को थूक दें।
  • आप एक गिलास में तेल थूक कर फेंक सकती हैं।
  • इसे सिंक या टॉयलेट में नहीं थूकना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे यह दोनों जगह ब्‍लॉक हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:गले की खराश दूर करने के लिए 3 तरह से करें गरारे

गरारे करने के फायदे

benefits of coconut oil gargle

  • नारियल के तेल से गरारे करने से न केवल आपके गले को आराम मिलेगा बल्कि मुंह या श्वसन तंत्र में किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में भी मदद मिलेगी।
  • नारियल का तेल व्यापक रूप से ऑयल पुलिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है जो दांतों के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। ऐसा करने से कैविटी दूर होती है और आपके दांत स्वस्थ और सफेद रहेंगे।
  • गरारे करने से आपके गले को आराम मिलता है। यदि आपके गले में खुजली हो रही है तो गरारे करने से आपको आराम मिलेगा।
  • माना जाता है कि नारियल का तेल सूजन को कम करता है और इसके साथ गरारे करने से मुंह में सूजन को कम करने में मदद मिलती है और मसूड़ों के स्वास्थ्य को भी फायदा होता है।
  • गरारे करने से श्वसन तंत्र और नेजल कैविटी में किसी भी बलगम को साफ करने में मदद मिलती है।

क्या कहते हैं एक्‍सपर्ट?

दीप चंद बंधु हॉस्पिटल के सीनियर रेजिडेंट (मेडिसिन), डॉक्‍टर मुकेश सिंह पचहारा ने बताया, 'मुंह या अल्सर में गंभीर डिहाइड्रेशन के मामले में, नारियल के तेल से गरारे करना चाहिए। यह आपके मुंह में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंह में सूजन को कम करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं।'

इसे जरूर पढ़ें:बलगम से छुटकारा पाने और मजबूत इम्‍यूनिटी के लिए रोजाना गरारे करें

हालांकि, नारियल के तेल से गरारे करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप बहुत अधिक गरारे न करें या इसे बहुत जोर से न करें। गरारे करने के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। यदि आप किसी से समस्‍या से परेशान हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। इसके अलावा, यदि आप सूजन, दर्द सहित अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए लंबे समय से नारियल के तेल से गरारे करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है, तो सुनिश्चित करें कि आप जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें या स्थिति और खराब हो सकती है।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।