मानसून में स्किन से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं। एक्ने, इंफेक्शन्स, रैशेज और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं, मानसून में आम हो जाती हैं। स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल के जमा होने और पोर्स के बंद होने की वजह से एक्ने होने लगते हैं। मौसम, हार्मोनल इंबैलेंस और कई अन्य कारणों से, स्किन में मौजूद, ऑयल ग्लैंड ओवर एक्टिव हो जाते हैं और इसकी वजह से एक्ने होने लगते हैं। मानसून में पीठ और बांहों के एक्ने काफी आम होते हैं। इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन्हें दूर करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए घरेलू नुस्खों की मदद लें। इस बारे में हेल्थ कोच सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं।
मानसून में पीठ और बांहों पर एक्ने होने के कारण
- स्किन में डेड सेल्स और ऑयल का जमा होना
- हार्मोनल इंबैलेंस
- पसीना अधिक आना
- खराब लाइफस्टाइल
- अनहेल्दी डाइट
- पोर्स का बंद होना
- ऑयल ग्लैंड्स का ओवर एक्टिव होना
- बैक्टीरियल इंफेक्शन
पीठ और बांहों के एक्ने को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे
- सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर जेल निकाल लें। इसे एक्ने पर लगाएं।
- ऐलोवेरा जेल अधिक तेल उत्पादन को कम करता है। इससे स्किन एलर्जी कम होती है।
- ऐलोवेरा में पॉलीसेकेराइड और जिबरेलिन होते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो मुहांसों को कम करते हैं।
- एक्ने के निशान को कम करने के लिए, सैलेसेलिक एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड से बने लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- घर पर चंदन, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से बने पैक का इस्तेमाल कर भी आप एक्ने से राहत पा सकती हैं।
- इससे एक्ने के निशान भी कम होते हैं।
- मानसून में एक्ने से बचने के लिए ढ़ीले और सूखे कपड़े पहनें।
- नमी वाले कपड़े स्किन इंफेक्शन पैदा करते हैं।
- टी ट्री ऑयल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से भी एक्ने से राहत मिलती है।
- टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे एक्ने कम होते हैं और स्किन साफ होती है।
- इसके अलावा, स्किन को साफ रखना और हेल्दी डाइट लेना भी एक्ने कम करने के लिए जरूरी है।
मानसून में पीठ और बांहों के एक्ने कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स की मदद लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों