Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स

चेहरे पर बार-बार मुहांसे होने के पीछे, स्किन की सही देखभाल न करना, हार्मोनल इंबैलेंस और गलत खान-पान हो सकता है। कुछ खास विटामिन्स से भरपूर डाइट एक्ने को दूर करने में मदद कर सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-16, 17:09 IST
Vitamin Rich Diet for Acne Free Skin

Vitamins to prevent Acne: चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। इसके पीछे गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, स्किन केयर रूटीन का सही न होना, ऑयली स्किन और जीन्स समेत कई कारण जिम्मेदार हैं। कुछ महिलाओं को पिंपल्स बहुत परेशान करते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को पिंपल्स की दिक्कत नहीं होती है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। पिंपल्स को रोकने के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आप हेल्दी डाइट लेती हैं, तो एक्ने होने की संभावना कम रहती हैं। यहां हम आपको 4 ऐसे विटामिन्स के बारे में बता रहे हैं, जो एक्ने से बचाव करने में कारगर है। इन विटामिन्स से भरपूर डाइट लेकर, आप एक्ने-फ्री स्किन पा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नेहा महाजन जानकारी दे रही हैं। नेहा, सर्टिफाइड डाइटिशियन हैं और हेल्थ एंड वेलनेस की फाउंडर हैं।

विटामिन-ए (Vitamin-A)

vitamins for acne free skin

विटामिन-ए, स्किन हेल्थ के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक है। यह एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो स्किन इंफ्लेमेशन को कम करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। ये दोनों ही चीजें मुहांसों को बढ़ावा देती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, पीले और नारंगी फल, गाजर, दूध और बादाम, विटामिन-ए का अच्छा सोर्स हैं।

विटामिन-सी (Vitamin-C)

विटामिन-सी न केवल हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि यह एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट भी है। यह स्किन में कोलेजन प्रोटीन को बनाने में मदद करता है। कोलेजन, स्किन में लचीलापन बनाए रखने और स्किन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह एक्ने को भी रोकता है।

विटामिन-डी (Vitamin-D)

vitamin d supplements

विटामिन-डी, एक्ने को दूर करने में कारगर है। यह एक्ने को बढ़ावा देने वाले बैक्टीरिया को मारता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर, विटामिन-डी, इंफ्लेमेशन को बैक्टीरिया को कम कर, स्किन को हेल्दी बनाता है। दूध, दही, मशरूम और संतरे में विटामिन-डी पाया जाता है।

विटामिन-ई (Vitamin-E)

विटामिन-ई से भरपूर डाइट, एक्ने को दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। यह स्किन को हेल्दी बनाता है और कील-मुहांसो को दूर करता है। ब्रोकली, बादाम, मूंगफली और सूरजमुखी के बीज, विटामिन-ई से भरपूर होते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्स 

एक्ने को दूर करने के लिए इन विटामिन्स को डाइट को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- एक्ने की समस्या है तो एक्सपर्ट की बताई ये आयुर्वेदिक टिप्स करेंगी मदद

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।