आजकल महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बड़ी ही आम हो गई है। इसके चलते चेहरे का भी निखार खो जाता है, तो क्यों ना कुछ ऐसा उपाय किया जाए कि दोनों ही समस्या का समाधान मिल जाए। अगर आप भी हार्मोनल इंबैलेंस और स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपके लिए घी जादुई नुस्खा साबित हो सकता है।
इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है। एक्सपर्ट के मुताबिक घी को आयुर्वेद में ओजस वर्धक माना गया है, यानी शरीर की जीवन शक्ति को बढ़ाता है। यह न शरीर को अंदर से पोषण देता है, बल्कि सभी टिशू को भी मजबूत करता है। खास के हार्मोन बैलेंस, स्किन ग्लो और मानसिक शांति के लिए बेहद लाभकारी है।
कैसे करें घी का इस्तेमाल?
- एक्सपर्ट बताती है कि आपको कुछ सीक्रेट स्पॉट पर घी को लगाना है और आप कुछ ही दिनों में एक बदलाव महसूस करेंगी।
- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको डार्क सर्कल, फाइन लाइंस या सूजन की समस्या है, तो घी को हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। यह वहां की त्वचा को पोषण देता है और वात दोष को शांत करता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां नहीं आती हैं।
- इसके अलावा कोहनी पर घी अप्लाई करना चाहिए। कोहनीकी स्किन अक्सर मोती, रूखी और काली हो जाती है, वहां घी लगाने से मृत्य त्वचा हटती है। सूखापन कम होता है और त्वचा मुलायम बनती है।
- कान के पीछे की त्वचा के पास महत्वपूर्ण मर्म बिंदु होते हैं, वहां घी लगाने से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। मानसिक शांति बढ़ती है, नींद सुधरता है और चिंता दूर होती है।
- होठों पर घी लगाएं। यह होठों को गहराई से पोषण ठंडक और नमी देता है।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि जब आप रोज इन खास बिंदुओं पर घी लगती हैं, तो यह वात और पित्त को संतुलित करता है, जिससे शरीर में हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है। घी गहराई तक धातुओं को पोषण देता है, जिससे आपकी कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं मूड संतुलित रहता है, स्ट्रेस कम होता है और नतीजा आपकी त्वचा पर निखार के रूप में दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें-आंधी-तूफान में कॉन्टैक्ट लेंस यूजर्स रहें सावधान, हो सकती हैं ये दिक्कतें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों