हमारे घर में आए दिन ग्रोसरी आती रहती है। लेकिन अक्सर हम ग्रॉसरी लिस्ट से कुछ ऐसी चीजों को आउट कर देते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, आपको किसी तरह की बीमारी ना घेरे खास तौर पर डाइजेशन से जुड़ी समस्या, तो आप एक्सपर्ट की बताएं कुछ चीजों को अपनी ग्रॉसरी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीज हैं। डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
ग्रोसरी लिस्ट में जोड़ें ये चीजें, बीमारी रहेगी दूर
View this post on Instagram
ग्रॉसरी लिस्ट में केला जरूर शामिल करें। यह नेचुरल एंटाएसिड की तरह काम करता है। केला पेट की परत को कर तेजाब से बचाता है। इसमें पोटेशियम और फाइबर पेट को ठंडक देने में मदद करते हैं। हर दिन एक केला खाने से एसिडिटी और कब्ज दोनों में राहत मिलती है। वहीं अगर आप बीपी के मरीज हैं तो इससे आपकी बीपी कंट्रोल हो सकती है।
इसके साथ ही आप नारियल पानी को जरूर ग्रॉसरी लिस्ट का हिस्सा बनाएं।यह पेट के लिए अल्कलाइन टॉनिक है शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पेट की एसिडिटी को भी बैलेंस करता है इससे पेट के पीएच लेवल को बैलेंस किया जा सकता है गर्मियों में तो इसे जरूर डाइट का हिस्सा बनाएं।
अजवाइन भारतीय रसोई का एक ऐसा मसला है,जो सालों से पाचन तंत्र के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें थाइमोल नाम का एक तत्व होता है, जो पाचन रसों को एक्टिव करता है। भोजन के बाद आधा चम्मच अजवाइन और काला नमक लेने से आप का पाचन तंत्र दुरुस्त रह सकता है।
यह भी पढ़ें-हाई ही नहीं, लो बीपी भी बन सकता है दिल के लिए खतरा! डॉक्टर से समझें ब्लड प्रेशर का कितना कम होना है खतरनाक?
खीर में 95 फ़ीसदी पानी होता है, जो पेट को ठंडा करता है। यह शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद करता है। गर्मी में इसे सलाद में जरूर शामिल करें।
ओट्स पेट में जाकर अतिरिक्त एसिड को सोख लेता है। इसे एसिड कंट्रोलर कहना गलत नहीं होगा। इससे पेट की परत की सुरक्षा होती है। यह कब्ज से भी राहत देता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है। सुबह के लिए यह हल्दी नाश्ता हो सकता है
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक बीपी लो रहने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों