जवां रहने का शॉर्टकट हो सकती हैं आपकी ये 5 आदतें

आप भी चाहती हैं की बढ़ती उम्र में आपकी त्वचा चिकनी और हेल्दी दिखाई दे तो इन शॉर्टकट को अपनाना ना भूलें।
Updated:- 2024-11-14, 18:28 IST
image

आपकी त्वचा चमकदार और जवां नजर आए यह हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन जवां रहने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट से ज्यादा जरूरी आपकी कुछ हेल्दी आदतें होती हैं आप जिन्हें अपनाकर अपनी उम्र को कम दिखा सकते हैं और अपनी त्वचा को निखार दे सकते हैं। आइए जानते हैं वह पांच आदतें जो आपकी त्वचा को ताजगी से भरपूर बना सकती हैं। इसे जवां रहने का शॉर्टकट भी कहा जाता है। इस बारे में एक्सपर् लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

जवां रहने का शॉर्टकट हो सकती हैं आपकी ये 5 आदतें

glowing

  • अपनी डाइट में ताजगी भरी-भरी सब्जियां जरूर शामिल करें हरी पत्तेदार सब्जियां गाजर शिमला मिर्च टमाटर जैसी सब्जियां त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा की चमक की बढ़ाते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
  • अच्छी स्किन के लिए नींद किसी जादू से काम नहीं है। अगर आप 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेते हैं तो आपकी त्वचा रीजनरेट होती है और नए सेल्स बनने में मदद मिलती है। पर्याप्त नींद लेने से न सिर्फ आपकी स्किन जवान दिखेगी, बल्कि यह दिमाग को भी तारों ताजा रखेगी।
  • एक्सरसाइज ग्लोइंग स्किन का शॉर्टकट माना जाता है जब आप एक्टिव रहते हैं तो वह ब्लड का संचार पूरे शरीर में बेहतर होता है जिसे त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और जब ऑक्सीजन मिलती है तो त्वचा में नेचुरल चमक आती है। इससे त्वचा की मरम्मत बेहतर तरीके से होती है, इसलिए आप काम से कम 30 मिनट रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

यह भी पढ़ें-सिरदर्द होगा दूर, इस तेल से करें चंपी

healthy-man-concentrating-breathing_1163-376

  • कॉफी का सेवन त्वचा के लिए ठीक नहीं होता लेकिन आप कॉफी का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकते हैं कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा से डेड सेल्स को हटाने में मदद करते हैं आप कॉफी से फेस पैक बनाकर इससे स्किन को स्क्रब करें। इससे आपको नरम और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी।
  • अच्छी त्वचा के लिए सही मुद्रा में बैठना भी काफी मायने रखता है आप जिस तरह से बैठते हैं सोते हैं इससे त्वचा पर झुर्रियां और ढीलापन बढ़ता है हमेशा अपनी पीठ को सीधी रखें और गर्दन को झुका हुआ ना रखें।


यह भी पढ़ें-रोज फ्रेश नहीं हो पाते हैं आप? इन बातों को फॉलो करने से होगा फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।