Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

रोज फ्रेश नहीं हो पाते हैं आप? इन बातों को फॉलो करने से होगा फायदा

क्या आप भी रोज फ्रेश नहीं हो पाते हैं। पेट साफ नहीं होने के कारण आपको भी परेशान महसूस होती है तो आप एक्सपर्ट के बताए इन बातों को फॉलो करके पाचन को सुधार सकते हैं।
Updated:- 2024-11-14, 12:52 IST
image

खराब खानपान खराब जीवनशैली के कारण आज कई ऐसे लोग हैं जो पाचन संबंधी समस्या से गुजर रहे हैं। उन्हें  रोज मल त्याग करने में परेशानी आती है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो बाथरूम में घंटों बैठते हैं लेकिन फिर भी मल त्याग नहीं हो पता है। लंबे वक्त तक अगर आप मल त्याग नहीं कर पाते हैं तो इससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आप नियमित रूप से मल त्याग कर पाएं तो हम आपको एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय बता रहे हैं जिसे रूटीन में शामिल करने से आपको फायदा मिलेगा। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आईना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

रोज फ्रेश होने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि दिन की शुरुआत गर्म या रूम टेंपरेचर वाले पानी से करें, ताकि गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स शुरू हो सके।
  • शाम के वक्त आलूबुखारा या मुनक्का खाएं। यह प्राकृतिक रूप से आंतों को साफ करता है और आपके मल त्याग को नियमित बनाए रखने में मदद करता है।
  • अपने आहार में काम से कम दो बार होल ग्रेन शामिल करें जैसे ओट्स ब्राउन, राइस यह मल के आकार को बढ़ाते हैं और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
  • अपने शरीर को स्वाभाविक मल त्याग उत्तेजना का इंतजार करने दें, क्योंकि यह मल के बड़े समूह को गति देने में मदद करता है, जिससे आप ज्यादा मात्रा में मल त्याग सकते हैं। इससे आपका पेट ठीक प्रकार से साफ होगा।
  • रात का भोजन 8:00 से पहले कर लें ताकि आपका शरीर भोजन को अधिक प्रभावी रूप से पचाता और रात भर अच्छे पाचन को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें-लगती है थकान और कम है एनर्जी तो आपका बीपी हो रहा है लो, ऐसे करें मैनेज

how can i get my body to poop regularly (2)

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि धनिया जीरा और सौंफ की चाय दिन भर में दो से तीन बार पिएं। यह पाचन को बेहतर बनाती है और आपके पेट को शांत रखती है। यह आंतों को उत्तेजित करती है। इसके अलावा हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें,दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं, इससे भी मल त्याग उत्तेजित होता है। मल मुलायम होता है।
  • सुबह के वक्त अगर आप जिम करते हैं तो इस दौरान आप पैदल भी चलें, आपके आंतों को उत्तेजित करता है। पैदल चलने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। शरीर अधिक सक्रिय बनता है।
  • एक स्थिर सुबह की दिनचर्या बनाएं। हर दिन एक निर्धारित समय पर बाथरूम जाएं और कम से कम 5 मिनट बैठें। इससे आपके आंतों को एक नियमित प्रक्रिया का अभ्यास होगा और मल त्याग में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें-इन बातों को नहीं करेंगे फॉलो तो हमेशा गड़बड़ रहेगा बीपी

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।