व्हाइट डिस्चार्ज, पीरियड का समय पर न आना, पीरियड पेन, हेयरफॉल और यूटीआई समेत कई ऐसी दिक्कतें हैं, जिनसे महिलाओं को अक्सर दो-चार होना पड़ता है। कई बार महिलाएं इन्हें दूर करने के लिए दवाइयों की मदद लेती हैं, तो कई बार बस इन्हें यूं ही जाने देती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इन्हें दूर करने में कई घरेलू नुस्खें मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको महिलाओं की 2 कॉमन परेशानियों को दूर करने के 3 अचूक नुस्खे बता रहे हैं। इन नुस्खों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
व्हाइट डिस्चार्ज के लिए चावल का पानी
चावल का पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है और महिलाओं की सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इससे व्हाइट डिस्चार्ज, बर्निंग सेंसेशन, हैवी पीरियड्स और ब्लीडिंग डिसऑर्डर को दूर करने में मदद मिलती है।
आपको एक कटोरे में 10 ग्राम चावल लेना है और इसे अच्छे से धोएं। अब इसमें लगभग 80 मि.ली. पानी डालें और इसे एक मिट्टी के बर्तन या स्टील के बर्तन में इसे 2-6 घंटे के लिए भिगो दें। अब इसे छान लें। इसे आप 6-8 घंटे तक पी सकती हैं। रोजाना पीने के लिए फ्रेश राइस वॉटर बनाएं।
पीरियड देर से आएं, तो पिएं यह चाय
अगर आपके पीरियड्स लेट आते हैं या कई बार पीरियड फ्लो बहुत कम आता है, तो इस देसी नुस्खे को आजमाएं। आपको 1 गिलास पानी में 1 टीस्पून मेथी के बीज, 1 टीस्पून तिल के बीज, थोड़ा सा गुड़ और 1 टीस्पून हल्दी डालनी है। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें। अब इसे छान लें और इसे गुनगुना ही पिएं। अगर आपके पीरियड्स 3 महीने या उससे अधिक समय तक नहीं आए हैं, तो इसे 12 हफ्तों तक सुबह के वक्त पिएं। अगर पीरियड्स एक या दो हफ्ते डिले हैं, तो इसे पीरियड की डेट से 2 हफ्ते पहले लेना शुरू करें और तब तक पिएं जब तक पीरियड्स न आ जाएं।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
हेयरफॉल के लिए देसी नुस्खा
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह रामबाण नुस्खा खास आपके लिए है। आंवला, भ्रंगराज, करी पत्ता और ब्राह्मी के पाउडर को समान मात्रा में लें। इसे मिक्स करें और रोजाना इसका 1 टीस्पून रात को सोते समय या सुबह खाली पेट लें।
आपको इसे गुनगुने पानी या घी के साथ लेना है। इससे हेयरफॉल कम होगा, बालों की ग्रोथ बढ़ेंगी और बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
महिलाओं की इन तीन समस्याओं को दूर करने में ये घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों