बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे लगभग सभी महिलाएं परेशान हैं। हेयरफॉल के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें बालों का सही तरह से ध्यान न रखने से लेकर डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी तक शामिल है। थोड़े-बहुत बाल तो हम सभी के झड़ते हैं। लेकिन, जब बाल तेजी से झड़ने लगे और उसके मुकाबले बालों की ग्रोथ न हो, तो यह सही नहीं है। लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं और कई बार समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं। अगर आप हेयरफॉल से परेशान हैं, तो आपको घी से दोस्ती करनी चाहिए। घी का एक्सपर्ट के बताए 2 तरीकों से इस्तेमाल करके आप हेयरफॉल को कम कर सकती हैं। इससे बाल समय से पहले सफेद भी नहीं होंगे। इसके इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
बालों का झड़ना कम करने के लिए इन 2 तरीकों से करें घी का इस्तेमाल
View this post on Instagram
- आपकी रसोई में मौजूद घी बालों के झड़ने को कम कर सकता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती मिलती है। घी में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के होते हैं। यह बालों को मजबूती देता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
- घी, नेचुरल कंडीशनर और मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इससे हेयरग्रोथ में सुधार होता है और डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स की दिक्कत कम होती है। इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डीप कंडीशनिंग में मदद करता है और इससे आप बालों की मालिश भी कर सकती हैं।
- गुनगुने घी को बालों की जड़ों में और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद शॉप कैप पहन लें और एक घंटे बाद बालों को धो लें।
- घी को डाइट में शामिल करना भी स्किन और बालों के लिए अच्छा रहता है।
यह भी पढ़ें-बाल हो जाएंगे इतने लंबे कि हर कोई मुड़-मुड़कर पूछेगा आपसे इसका राज, बस अपना लीजिए यह देसी नुस्खा
- इसके अलाव आप नस्य में भी गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आयुर्वेद में इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे सिर, मुंह, दांत, नाक, कान और आंख से जुड़ी कई दिक्कतें दूर होती हैं। यह ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
- सुबह या रात के वक्त नाम के गाय के घी की दो बूंदे डालें। इससे हेयरफॉल कम होगा और बाल समय से पहले सफेद भी नहीं होंगे।
बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए, इन 2 तरीकों से देसी घी का इस्तेमाल करें। इससे बाल समय से पहले सफेद भी नहीं होंगे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों