कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ को खराब कर सकता है। इसका शरीर पर भी बुरा असर होता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में हेल्दी डाइट और योगासन मदद कर सकते हैं। इन्हें आपको रोजाना करना चाहिए। 
image

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल के जमा होने पर हार्ट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) का कम होना और गुड कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) का सही लेवल में होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल असल में एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो खून में पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। यह शरीर के कई फंक्शन्स में काम आता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर हार्ट में ब्लॉकेज हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल में प्रोटीन की मात्रा कम और फैटी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, इसका बढ़ना सेहत के लिए सही नहीं है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

वज्रासन

vajrasana for cholesterol

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • तलवों को पीछे करके बैठें।
  • एड़ियों पर अपने हिप्स को टिकाएं।
  • आपके तलवे एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा करके बैठें।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • सांस लें और छोड़ें।
  • वज्रासन करने से नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
  • डाइजेशन को मजबूत बनाने में भी यह आसन मदद कर सकता है।
  • इससे कब्ज भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें-नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल

धनुरासन

dhanurasana for bra fat

  • सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • आपको पैरों को एकदम सीधा रखना है।
  • पैरों को पीछे की तरफ फोल्ड करते हुए इन्हें हिप्स के पास ले जाएं।
  • आपको अपने टखनों को हाथों से पकड़ना है।
  • सांस को अंदर की तरफ खींचना है।
  • यह स्टेप आपको ध्यान से करना है।
  • सामने की तरफ देखना है और अपने शरीर को आगे से भी उठाना है।
  • ऐसा करतो ही आपका शरीर एक धनुष की पोजिशन में आ जाएगा।
  • गर्दन एकदम सीधी होनी चाहिए और आपकी नजर सामने की तरफ होनी चाहिए।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
  • इससे शरीर के आगे के हिस्से पर दबाव पड़ता है और पाचन दुरुस्त होता है।
  • यह आसन पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी कारगर है।

यह भी पढ़ें- गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं ये 2 योगासन

कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में ये दोनों योगासन मदद कर सकते हैं। इन्हें रूटीन में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP