कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है। यह खून में पाया जाता है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी होता है और सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सेहत पर बुरा असर होता है। इसे लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल में लिपोप्रोटीन में प्रोटीन की जगह फैटी बढ़ने लगता है और इसके कारण, हार्ट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जब फैट ज्यादा और प्रोटीन कम होने लगता है, तो धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। एलडीएल का सामान्य लेवल 100mg/dL से कम होना चाहिए।
हाथ-पैरों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में पीले धब्बे, सीने में दर्द, थकान और उल्टी जैसा महसूस होना, रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़े होने के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपकी रिपोर्ट में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है या आपको इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव भी जरूरी हैं। कई योगासन भी बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
चक्रासन या व्हील पोज (How to do chakrasana step by step for beginners?)
- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर कमर के बल लेट जाएं।
- अब पैरों को घुटनों से मोड़ें।
- आपके पंजे जमीन पर होने चाहिए।
- हिप्स बराबर दूरी पर रखें।
- अपने हाथों को कान के पास ले जाते हुए हथेलियों को जमीन पर रखें।
- उंगलियों की दिशा पैरों की तरफ होनी चाहिए।
- अब पंजों और उंगलियों पर दबाव डालते हुए, कमर के हिस्से को ऊपर उठाएं।
- आपको पैरों और सिर का सहारा लेते हुए ऐसा करना है।
- धीरे-धीरे सांस लें और सिर को भी ऊपर उठाएं।
- अपनी बॉडी को पंजों और उंगलियों पर बैलेंस करें और कमर को ऊपर की तरफ उठाएं।
- कुछ सेकेंड के लिए पोजिशन को होल्ड करें और फिर सांस छोड़ते हुए ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
- यह आसन बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
- इससे एजिंग के साइन्स कम होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।
- चक्रासन या व्हील पोज से डाइजेशन दुरुस्त होता है, कब्ज दूर होता है और लिवर हेल्थ मे भी सुधार होता है।
- इसे करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
अधोमुख श्वानासन या डाउनवर्ड डॉग पोज (What are the benefits of Downward Facing Dog Adho Mukha Svanasana?)
- योगा मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं।
- जमीन की तरफ झुकें।
- अब घुटनों और हाथों को एकदम सीधा रखें।
- पैरों को पीछे की तरफ और हाथों को आगे की तरफ ले जाएं।
- आपका शरीर एक धनुष की शेप में आ जाएगा।
- कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- इस पोजिशन को बैलेंस करें।
- अगर आप बिगिनर हैं, तो एकदम से शरीर पर ज्यादा दबाव न डालें। शुरुआत में जितना हो सके, उतना ही झुकें।
- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आसन कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
- इसे करने से चेहरे पर चमक आती है और स्ट्रेस भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करें ये 2 योगासन
नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में ये 2 योगासन मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसके साथ ही, सही डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों