herzindagi
image

बॉडी और माइंड को हेल्दी बनाने के लिए रोज 15 मिनट करें ये आसन

भागदोड़ की जिंदगी में शरीर और दिमाक को रिलैक्स रखने के लिए हर सुबह 15 मिनट इन आसनों को करने से आपको फायद मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-23, 17:15 IST

आज के तनावपूर्ण जीवन में हर कोई शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हर रोज 15 मिनट कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसान आपको तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर रखता है। चलिए आपको योगा एक्सपर्ट काम्या के बताएं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं जो आपकी बॉडी और मन को हेल्दी बनाने में मदद करेंगे


ताड़ासन

yoga for body and mind health

  • इसे करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • दोनों पैरों के पंजे और एड़ियों को आपस में चिपका कर खड़े हों।
  • इसके बाद हाथों को एक साथ जोड़कर शरीर को ऊपर की तरफ खींचें।
  • पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं ।
  • पैरों की उंगलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखें।


ताड़ासन के फायदे

मलासन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

  • बैठने की स्थिति में आना है ।
  • इसके लिए आप घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को जमी पर टिकाएं।
  • अपनी जांघों को अपने धड़ से ज्यादा खोलें।
  • इस स्थिति में कुछ देर बैठें।

मलासन के फायदे

  • कब्ज में आराम मिलता है।
  • पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिलता है।
  • पीरियड रेगुलेट करता है।
  • फर्टिलिटी बूस्ट होती है।


बितिलासन

malsana-for-yoga-

  • इस आसान को करने के लिए योगा मैट बिछा लें।
  • अपने दोनों घुटनों को टेकें और वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें और अपने कूल्हों को उठाएं।
  • इस दौरान आपके हाथ और जांघ दोनों की ऊंचाई एक होनी चाहिए।
  • घुटनों के माध्यम से 90 डिग्री का को बनाएं और गाय की तरह स्थिति में आ जाएं।
  • इस दौरान लंबी और गहरी सांस लेते रहें।
  • सिर को ऊपर की उठाएं और फिर नीचे झुकाएं
  • आपकी रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
  • अपनी ठोड़ी सी छाती को छूने की कोशिश करें।

बितिलासन के फायदे

  • पोस्चर सही होता है।
  • बैक पेन में आराम।
  • पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिलता है।
  • बैलेंस बनाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- तनाव की वजह से भूल गए हैं मुस्कुराना, स्ट्रेस कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

सेतुबंधासन

  • पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
  • कंधे और सिर को फर्श पर आराम से टिका दें।
  • अब कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अपने हाथों को जमीन से सटा कर रखें।
  • पीठ को भी धीरे-धीरे उठाएं।
  • गहरी सांस लें और इसी तरह कुछ देर रुके रहें।
  • अब वापिस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस क्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन फायदे

setubandhasana-steps

  • डाइजेशन में सुधार होता है
  • फेफड़ों की कैपेसिटी बढ़ती है
  • फर्टिलिटी बेहतर होती है।
  • थायराइड ग्लैंड के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें- कब्ज की परेशानी करना चाहती हैं दूर? समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।