देश में एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे के निर्माण का सबसे बड़ा कारण देश में सड़क सुविधा अच्छी बनाना है। जिससे लोग ट्रेन पर निर्भर कम होंगे और ट्रैफिक की समस्या भी खत्म होगी। सड़क खराब होने पर लंबी दूरी की यात्रा पूरी करने में डबल समय लग जाता है। इसके साथ ही खराब सड़कों पर पेट्रोल भी ज्यादा लगता है और आपकी गाड़ी की हालत भी खराब होती है। यही कारण है कि खराब सड़कों पर लोग गाड़ी चलाने से बचते हैं। इसलिए, लोगों की सड़क सुविधा को अच्छा बनाने के लिए देश में इस समय कई एक्सप्रेसवे के निर्माण पर काम चल रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस-वे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस-वे से किन शहरों को होगा फायदा?
इसनए एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे की आधारशिला 19 जनवरी, 2023 में कर्नाटक में रखी गई थी। इसके बाद से काम शुरू है, लेकिन इसे बनने में अभी समय लगेगा। अभी महाराष्ट्र वाले रूट का काम 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह 36.4 किमी का रास्ता है, जो अक्कलकोट के पास हसापुर से शुरू होगा। यह रूट महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा पर बडादल के बीच से निकलने वाला है। इसलिए, इस रुट्स पर पड़ने वाले शहरों को इससे फायदा पहुंचेगा। इस सड़क के बनने के बाद आप समझ सकते हैं कि इसके बनने से सूरत, चेन्नई, कर्नाटक और महाराष्ट्र का सफर आरामदायक और जल्दी पूरा करने में आसानी होगी।
- इसके अलावा अभी कर्नाटक के मराडगी एस.अंडोला तक काम भी जारी है। इस रास्ते का काम लगभग 2026 तक बनाकर तैयार हो सकता है। इसके बन जाने पर मुंबई-बेंगलुरु NH48 से सफर करने वाले लोगों को फायदा होगा। क्योंकि, इस रूट्स पर लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इसके 71 किलोमीटर के हिस्से पर काम किया जा रहा है।
- सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद 1,270 किलोमीटर में आप सफर पूरा कर लेंगे। अभी इस रास्ते को कवर करने में लगभग 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।
- यह एक्सप्रेसवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहरों से जुड़ेगा। इससे आप तिरुपति, कडप्पा और कुरनूल जैसे शहर भी घूम पाएंगे। जैसे काम पूरा होता जाएगा, इस एक्सप्रेस-वे की सड़कें आम लोगों के लिए खोल दी जाएंगी।
- एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीडज्यादा होती है, इसलिए लोगों को इसके बनने का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें-1 अप्रैल से इन एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का बढ़ गया किराया, यात्रा से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों