हरियाणा में यहां बनने जा रहा है नया एक्सप्रेसवे, जानें किन रास्तों से होकर गुजरेगी सड़क

नए एक्सप्रेसवे की खबर सुनते ही, लोगों इसके खुलने का बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं। इसका कारण यह है कि एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना आरामदायक होता है। लंबी-चौड़ी सड़के और बिना ट्रैफिक के कम समय में यात्रा करना हर किसी को अच्छा लगने लगा है। नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद से लोगों को अब अपनी गाड़ियों से सफर करना अच्छा लगता है। लोग लंबी दूरी की यात्रा भी अपनी गाड़ी से करने का प्लान बना लेते हैं, क्योंकि इसमें उन्हें परेशानी नहीं होती। साथ-सुथरी सड़कों की वजह से लोग लॉन्ग एक्सप्रेसवे से लॉन्ग ड्राइव पर भी निकलना पसंद करते हैं। ऐसे में हरियाणा वालों के लिए भी भारत सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में बनने जा रहे नए एक्सप्रेसवे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हरियाणा में कहां बनने जा रहा है नया एक्सप्रेसवे

- पलवल से अलीगढ़ तक इस एक्सप्रेसवे का रूट तैयार होने वाला है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड ज्यादा होती है, इसलिए लोगों को इसका इंतजार है। इसके बनने के बाद पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक का सफर आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने का उद्देश्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिवीटी को अच्छा करना है।
- बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे को लगभग 32 किमी लंबा बनाया जाने वाला है।
- इसे बनाने के लिए लगभग 2300 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं।
- यह एक्सप्रेसवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न फेरिफेरल के इंटरचेंज से जोड़ा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाने के नियम जान लें, वरना 20 हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना

- इसका निमार्ण कब से शुरू होने वाला है, इसके बारे में जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
- अगर यह एक्सप्रसवे बनता है, तो अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। क्योंकि, इन सड़कों पर बहुत ज्यादा जाम रहता है।
- अगर यह एक्सप्रसवे बनने का काम शुरू होता है, तो अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों से जमीन ली जा सकती है।
- इसके बनने के बाद नोएडा और गुरुग्राम का सफर भी हरियाणा वासियों के लिए आसान हो जाएगा। क्योंकि, अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, पलवल, हरियाणा तक का सफर आराम से कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-हैदराबाद-इंदौर एक्सप्रेसवे जल्द खुल जाएगा यात्रियों के लिए, जानें किन जिलों से कनेक्ट होगी सड़क
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।