Indian Railways Sawan Tour:सावन में लगभग हर कोई देश के ऐतिहासिक मंदिरों में भोले बाबा के दर्शन करने का प्लान बनाता है। लोगों का मानना है कि सावन में महादेव के दर्शन से उनकी कृपा बनी रहती है। इसी चलने आप भारतीय रेलवे ने भी महादेव के भक्तों के लिए टूर पैकेज लाइव कर दिया है। इस टूर पैकेज से आप महादेव के दर्शन के साथ-साथ शहर की फेमस जगहों पर भी घूम पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पैकेज की शुरुआत कब हो रही है?
- इस पैकेज की शुरुआत सावन शुरू होने के बाद हो रही है। 15 जुलाई से आप इस पैकेज से घूम सकते हैं।
- पैकेज शुरू हो जाएगी, तो आप हर मंगलवार इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- हैदराबाद के यात्री ही इस पैकेज से यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- इसमें ट्रेन से आपको कर्नाटक ले जाया जाएगा और घूमने के लिए शहर में गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम COASTAL KARNATAKA है। आप पैकेज का नाम गूगल पर डालकर भी इसके बारे में सर्च कर सकते हैं।
- यह भारतीय रेलवे द्वारा पैकेज शुरू किया गया है।
- पैकेज में आपको मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी और उडुपी घुमाया जाएगा।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। आपको 16430 रुपये देने होंगे है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14110 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 8590 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज फीस के हिसाब से आपको ट्रेन से आने-जाने की टिकट मिलेगी।
- घूमने के लिए एसी वाहन मिलेंगे।
- 3 दिनों के लिए होटल के साथ नाश्ता मिलेगा। लेकिन लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- सभी दर्शनीय स्थलों पर घुमाया जाएगा।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC official website
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों