8000 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन, एसी कोच में सफर और तीनों टाइम का खाना, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?

जून-जुलाई महीने में वैष्णो देवी दर्शन की योजना बना रहे भक्तों के लिए IRCTC का खास ऑफर लाइव हो गया है। इन शानदार टूर पैकेज के बुकिंग आप कभी भी घर बैठे कर सकती हैं। इस पैकेज की खास बात यह है कि कम खर्च में आपको बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही माता के दर्शन भी आसानी से हो पाएंगे। लोगों को यह पैकेज पसंद आ रहा है, क्योंकि सस्ते में उन्हें बिना किसी मेहनत की हर सुविधा मिल जा रही है। भक्तों को यहां जाने के लिए अब होटल की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि ठहरने के लिए अच्छी बजट वाले होटल पहले से ही पैकेज में शामिल हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे, ताकि आपकी यात्रा सुगम और यादगार बन सके।
वैष्णो देवी टूर पैकेज (Under 10000 Budget Vaishno Devi Tour Package)
- इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन और मुरादाबाद से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- 19 जून से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर गुरुवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस

- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 16460 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9905 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8635 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6840 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- पत्नी के साथ प्लान कर रहे हैं सरप्राइज ट्रिप, तो 20 हजार के अंदर इस टूर पैकेज से घूम आएं
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- एसी कोच में आने-जाने की ट्रेन टिकट
- होटल में शेयरिंग आधार पर कमरें।
- पिक-अप ड्रॉप के लिए गाड़ी की सुविधा
- कटरा में शेयरिंग के आधार पर 2 रात का होटल
- नाश्ता और रात का खाना
- इन सभी सुविधाओं का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official websit
- क्या वैष्णो देवी के लिए टूर पैकेज बुक करना फायदेमंद होगा?
- जी हां, क्योंकि इसमें आपके लिए ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर होटल तक हर सुविधा ट्रैवल एजेंसी द्वारा की जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।