मई में पत्नी के साथ प्लान कर रहे हैं सरप्राइज ट्रिप, तो 20 हजार के अंदर इस टूर पैकेज से घूम आएं

घूमने के शौकीन लोग किसी भी मौसम में ट्रिप प्लान करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अगर यह ट्रिप प्लान पार्टनर के साथ किया जा रहा है, तो इसमें आपको लोकेशन का ध्यान रखना पड़ता है। मई में तपती गर्मी में सड़कों पर घूमना रोमांटिक नहीं लगता। इसलिए सरप्राइज ट्रिप प्लान करने से पहले आपको किसी अच्छी लोकेशन का चयन करना चाहिए। अच्छी लोकेशन के साथ-साथ आपको अपने पार्टनर के लिए तैयारी भी अच्छी करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप लोकेशन का चयन नहीं कर पा रहे हैं और यात्रा में किसी भी तरह की गलती नहीं चाहते हैं, तो टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना लें। इसमें आपको किसी तरह की चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि यात्रा की पूरी जिम्मेदारी भारतीय रेलवे उठाता है।
अलेप्पी और मुन्नार टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से 15 मई को होने जा रही है। आप पहले ही टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। लेकिन यात्रा की शुरुआत 15 मई से ही होगी।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप गुरुवार इससे यात्रा कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको दो जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है, इसलिए इसमें 5 रात और 6 दिन आप दोनों शहरों में गुजार पाएंगे।
- पैकेज का नाम MUNNAR ALLEPPEY RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU है। आप वेबसाइट और गूगल पर पैकेज का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
-
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, 20 हजार में ट्रिप हो जाएगा पूरा
पैकेज फीस
- स्लीपर कोच और एसी कोच के लिए पैकेज फीस अलग-अलग तय की गई है।
- अगर 2 लोग साथ में स्लीपर कोच में सफर कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20170 रुपये है।
- अगर 3 एसी कोच में सफर कर रहे हैं, तो पैकेज फीस 22400 रुपये है।
- इस पैकेज में आप अपनी पूरी फैमिली के साथ भी यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि बच्चों के लिए भी पैकेज फीस तय की गई है।
इसे भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद कश्मीर हनीमून ट्रिप कैंसिल कर दिया है? तो इतने ही बजट में देश की इस खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं आप
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज फीस में आपके ट्रेन से आने-जाने का खर्च शामिल है।
- स्टैंडर्ड और कम्फर्ट दोनों के लिए स्टैंडर्ड होटलों रात गुजारने का मौका मिलेगा।
- मुन्नार में 2 रातों के लिए होटल और एलेप्पी हाउसबोट में 1 रात के लिए रहने का मौका मिलेगा।
- स्टैंडर्ड और कम्फर्ट दोनों के लिए AC वाहन में घूमने की सुविधा की गई है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।