IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें? जानें आसान तरीका

भारतीय रेलवे अक्सर लोगों के लिए कई तरह के स्पेशल टूर पैकेज लाता रहता है। लेकिन समस्या यह है कि आखिर इस टूर पैकेज को कैसे बुक किया जाए। ऐसे कई लोग होंगे जो भारतीय रेलवे द्वारा लाए जा रहे टूर पैकेज का फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए सस्ते टूर पैकेज की टिकट आसानी से बुक करने के बारे में बताएंगे।
IRCTC के टूर पैकेज से घूम सकते हैं विदेश
भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर ऐसे पैकेज आते रहते हैं। फिलहाल आप लेह-लद्दाख पैकेज,गोवा पैकेजऔर वैष्णो देवी ट्रैवल पैकेज जैसे कई ट्रिप का मजा उठा सकते हैं। इसके सिवा IRCTC के पैकेज की सबसे खास बात यह होती है भारतीय रेलवे विदेश टूर भी करवाता है।
हाल फिलहाल में लाए गए पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम सकते हैं। ये पैकेज 21 नवंबर 2023 से नई दिल्ली से शुरू हो रहा है। इसमें आपको 6 रात और 7 दिन के लिए घूमने का मौका मिलेगा।
अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 163700 रुपए का किराया देना होगा। वहीं अगर आप दो लोग घूमना चाहते हैं, तो 134950 रुपए किराया रहेगा। (मात्र 10 हजार में घूम आए Pelling)
इसे भी पढ़ें- भारत के इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री, जानिए कारण
Tour Package कैसे बुक करें?
- सबसे पहले आपको गूगल पर IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाना है।
- यहां वेबसाइट पर आपको डेस्टिनेशन में लोकेशन डालना है, जहां आप जाना चाहते हैं। अगर भारतीय रेलवे द्वारा उस लोकेशन पर टूर पैकेज दिया जा रहा है, तो आपके सामने पैकेज का अमाउंट दिखाई देगा।
- अब आपको वेबसाइट पर बुक नाव का ऑप्शन दिखेगा, वहां क्लिक करें।
- जैसे ही आप बुक नाव पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको सबसे पहले आपको बेसिक डिटेल्स, फिर पैसेंजर डिटेल्स और फिर अंत में रिव्यू भरना होगा। रिव्यू में आपको भरी गई डिटेल्स को चेक करने का ऑप्शन मिलता है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में करने जा रही हैं सफर तो पहले जानिए मिडिल बर्थ से जुड़े ये नियम
- यहां वेबसाइट पर आपको अपने हिसाब से टूर पैकेज चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप इस पैकेज में होटल या खाना नहीं करना चाहते हैं, तो आप बेसिक डिटेल्स में जाकर इसका चुनाव कर सकते हैं।
- एक बात का ध्यान रखें कि आप ऑनलाइन टिकट तभी बुक कर पाएंगे, अगर आपका IRCTC एप पर अकाउंट बना होगा। अगर आपका अकाउंट नहीं बना है, तो पहले आपको IRCTC की एप डाउनलोड करके अपना अकाउंट बनाना होगा।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।