चंडीगढ़ से बना रहे हैं मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान, तो इस तरह प्लान करें 5 हजार में ट्रिप

इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना मथुरा-वृंदावन ट्रिप कम बजट में पूरा कर सकते हैं। 

 

plan chandigarh to mathura trip under  budget

मथुरा-वृंदावन में इस समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। होली के अवसर पर हर कोई भगवान श्री कृष्ण के धाम जाने का प्लान बना रहा है। भले ही देश में होली 25 मार्च को शुरू होगी। मथुरा-वृंदावन में लगातार 10 दिनों तक होली खेली जाती है।

17 मार्च से ही यहां अलग-अलग तरह से होली का महोत्सव शुरू हो गया है। अगर आप भी होली पर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपको लग रहा है कि खर्चा ज्यादा आएगा, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप मात्र 5000 में मथुरा-वृंदावन की होली देखकर वापस आ जाएंगे।

चंडीगढ़ से इस तरह प्लान करें ट्रिप

 Day Trip From Chandigarh To Mathura

अगर आप मात्र 5 हजार में ट्रिप प्लान करना है, तो सबसे पहले आपको अपने रहने का जुगाड़ करना होगा। इस समय मथुरा-वृंदावन में होटल महंगे है। इसलिए आप होटल की बजाय फ्री में रहने वाली जगहों पर रात गुजार सकते हैं। मथुरा-वृंदावन में आपको कई आश्रम मिल जाएंगे, जो लोगों को फ्री में ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं। ये जगह साफ-सुथरी होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती है।(मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)

  • चंडीगढ़ से मथुरा की दूरी- 430.2 किमी है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाते हैं, तो आपको 7 घंटे का समय लगेगा। साथ ही, पेट्रोल और टोल पर भी खर्चा करना पड़ेगा।
  • इससे बेहतर है कि आप ट्रेन से ट्रैवल करें।
  • चंडीगढ़ से मथुरा के लिए स्लीपर कोच में सीट आपको मात्र 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।
  • अगर आप 3AC कोच में सफर करते हैं, तो इसके लिए भी आपको केवल 700 से 800 रुपये ही देने होंगे।
  • इस तरह अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति चंडीगढ़ से मथुरा आने-जाने का खर्चा 400 से 500 रुपये आएगा।

मथुरा-वृंदावन में फ्री में रहने की जगह

Trip From Chandigarh To Mathura

श्री राधा अष्टमी सेवा आश्रम, बालाजी आश्रम, वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर और महिलाओं के लिए वृन्दावन महिला आश्रम जैसी कई स्पेशल जगहें हैं। अगर आप अकेले या महिला ग्रुप के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने जा रही हैं, तो आप महिला आश्रम में फ्री में रात गुजार सकती हैं।

इसके अलावा लड़कों के लिए भी कई आश्रम है, जो फ्री में ठहरने की सुविधा देते हैं। अगर आप आश्रम में नहीं रहना चाहते हैं, तो हॉस्टल में रुकने का प्लान बनाएं। यहां एक दिन के लिए आपको 600 से 700 रुपये देने होंगे।(कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है ये गांव)

how to plan mathura trip in budget

  • अगर आप आश्रम में रहते हैं, तो रहने पर आपका कोई खर्चा नहीं जाएगा।
  • अगर आप हॉस्टल में रहते हो, तो 2 दिन के लिए प्रति व्यक्ति 1200 रुपये रात गुजारने के लिए खर्चा करना होगा।

घूमने के लिए कैब यहां ऑटो बुक न करें

mathura trip from chandigarh

  • मथुरा-वृंदावन घूमने के लिए अगर आप कैब-ऑटो करते हैं, तो आपको अधिक खर्चा करना पड़ेगा। साथ ही, आप अपने हिसाब से घूम भी नहीं पाएंगे। इसलिए आप यहां स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं।
  • मात्र 700 से 800 रुपये में आपको एक दिन के लिए स्कूटी रेंट पर मिल जाएगी।
  • साथ ही, 500 से 600 रुपये के पेट्रोल में आप आसानी से 2 दिन मथुरा-वृंदावन घूम लेंगे।
  • ध्यान रखें कि दुकानदार स्कूटी के बदले अपने पास आपका आधार कार्ड या कोई भी ID जमा कर सकता है।
  • इसके बाद खाने-पीने का 2 दिन खर्चा प्रति व्यक्ति 1 हजार के करीब आएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP