मथुरा के पास स्थित है राजस्थान की ये बेहतरीन जगहें, घूमने का जरूर बनाएं प्लान

इन दिनों होली का पर्व मथुरा-वृंदावन में शुरू हो चुका है। यहां लोगों की भारी-भीड़ देखने को मिल रही है। दरअसल, श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में होली का पर्व 10 दिनों पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में देश-विदेश से लोग यहां होली का पर्व मनाने आते हैं।
अगर आप भी यहां होली मनाने गए हैं, या होली पर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जो मथुरा-वृंदावन से मात्र 100 से 200 किमी के अंदर आते हैं।
भरतपुर

- दूरी- मथुरा से भरतपुर की दूरी मात्र 40 किमी है। आप यहां अपनी गाड़ी से 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)
- घूमने के लिए जगह- यहां आप गंगा मंदिर, लोहागढ़ किला, लक्ष्मण मंदिर और भरतपुर पैलेस जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं। इसे ‘राजस्थान का पूर्वी द्वार’ भी कहा जाता है।
- बर्ड सेन्चुरी में आपको करीब 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे। जिसमें आपको छोटे बतख से लेकर, जंगली बतख, वेगंस, शोवेलेर्स, पिनटेल तक देखने को मिलेंगे।
- लोहागढ़ किला आपको राजस्थान की संस्कृति और बेहतरीन वास्तुकला का अहसास करवाएगा।
- ब्रज महोत्सव में आप रासलीला नृत्य का मजा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें
डीग, राजस्थान

- दूरी- मथुरा से डीग की दूरी 41.0 km है। आप यहां 1 घंटे में पहुंच जाएंगे।
- कैसे पहुंचे- आप गोवर्धन रोड और महाराजा सूरजमल रोड से यहां आ सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां के लिए ट्रेन भी मिल जाएगी। (कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है ये गांव)
- डीग की खासियत- यह भरतपुर शहर के करीब राजस्थान राज्य का एक छोटा शहर है। माना जाता है कि इसे 18वीं शताब्दी में महाराजा सूरजमल द्वारा स्थापित किया गया है। यह देसी बाजारों, शहरी जीवन शानदार महलों और ग्रामीण परिदृश्य के लिए फेमस है। यहां आप राजस्थान की संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
अलवर

- दूरी- मथुरा से अलवर की दूरी 110.7 km है। यहां आपको पहुंचने में 3 घंटे का समय लग सकता है।
- कैसे पहुंचे- आप भरतपुर रोड से होते हुए यहां आ सकते हैं। अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो जल्दी पहुंच सकते हैं।
- अलवर की खासियत- यह भानगढ़ किला और झीलों जैसी कई प्राकृतिक जगहों का भंडार है। यहां आपको विरासत हवेलियों जैसे किलों की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।