हॉलिडे के लिए प्राइवेट विला बुक करते समय ना करें ये गलतियां

जब छुट्टियों में बाहर जाने की बात होती है तो हम सभी ना केवल किसी शानदार जगह पर जाना चाहते हैं, बल्कि किसी बेहतरीन जगह पर रूकना भी पसंद करते हैं। यूं तो हर शहर में आपको कई तरह के होटल्स मिल जाएंगे, लेकिन पिछले कुछ समय से होमस्टे का चलन काफी बढ़ने लगा है। यह होमस्टे अधिक क्लीन होते हैं और यहां पर अपेक्षाकृत कम लोग होते हैं, जिसके कारण आप बेहतर तरीके से रिलैक्स कर पाते हैं। अगर आप अपनी फैमिली के साथ बाहर जा रही हैं और होम स्टे में भी एक आलीशान रिसॉर्ट की फीलिंग लेना चाहती हैं तो ऐसे में आप विला बुक करवा सकती हैं। यह आपके हॉलिडे को और भी अधिक कंफर्टेबल बनाएगा।
हालांकि, कई बार लोग विला बुक करने के बाद भी काफी परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे इसे बुक करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको विला बुक करते समय करने से बचना चाहिए-
सिर्फ पिक्चर्स देखकर विला बुक करना
अक्सर जब हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो वहां पर रहने का स्थान पहले ही बुक करवा देते हैं। अमूमन इसके लिए इंटरनेट की मदद ली जाती है। किसी होटल आदि को ऐसे बुक किया जा सकता है। लेकिन अगर आप एक प्राइवेट विला बुक करना चाहते हैं तो ऐसे में सिर्फ पिक्चर्स देखकर ही उसे बुक ना करें। बल्कि थोड़ा अतिरिक्त समय निकालें और यह जानने का प्रयास करें कि उस विला में आपको रहने के अलावा अन्य कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं।
लोकेशन की सही जानकारी हासिल ना करना
इसे भी पढ़ें:होटल बुक करते वक्त लेंगी इन टिप्स की मदद तो कम होगा खर्च
रिव्यूज को ना पढ़ना
अक्सर होमस्टे में कई तरह की सर्विसेज देने का वादा किया जाता है, लेकिन वास्तव में आपको उतनी अच्छी सुविधाएं मिलती नहीं है। इसलिए, हमेशा पहले रिव्यूज पढ़ें और उसके बाद ही किसी विला या होम स्टे को बुक करें।
इसे भी पढ़ें:ट्रेवल के दौरान इन कॉमन मिस्टेक्स से हो सकती है परेशानी, इस तरह करें अवॉइड
कैंसलिंग पॉलिसी के बारे में ना जानना
जब भी आप किसी विला को बुक करें तो उनकी कैंसलिंग पॉलिसी के बारे में भी अवश्य पढ़ लें। अधिकतर लोग पहले ही अमाउंट दे देते हैं और फिर अगर किसी वजह से आपका प्लॉन कैंसल हो जाता है तो ऐसे में उनके पैसे फंस जाते हैं। इसलिए, हमेशा ऐसे प्राइवेट विला को बुक करने की कोशिश करें, जिसकी कैंसलिंग पॉलिसी थोड़ी फ्लेक्सिबल हो।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।