सोचा था ऑयलिंग से बाल बनेंगे सिल्की, लेकिन ये शैम्पू मिसटेक्स कर देंगी आपकी सारी मेहनत बर्बाद
-1762180551943.webp)
अपने बालों की केयर करने के लिए हम अक्सर ऑयलिंग करती हैं। इसे बालों की बेसिक केयर माना जाता है। जब बालों को सही तरह से ऑयल किया जाता है तो इससे उन्हें पोषण मिलता है। साथ ही साथ, इससे स्कैल्प भी मजबूत होती है। ऑयलिंग बालों की शाइनिंग को रिस्टोर करने में भी मददगार है। अमूमन हेयर ऑयलिंग करने के कुछ वक्त बाद हम उन्हें शैम्पू करती हैं। हालांकि, इस दौरान भी कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। अमूमन हम बालों की ऑयलिंग तो अच्छी तरह से करती हैं, लेकिन शैम्पू करते हुए कई तरह की गलतियां कर बैठती हैं। जिसकी वजह से बालों की ऑयलिंग से कोई फायदा नहीं मिल पाता है। हो सकता है कि ाल धोने के बाद भी आपको वह चिपचिपे, फ्रिजी या हैवी महसूस हों।
तेल लगाने के बाद बालों को शैम्पू करना एक डेलीकेट प्रोसेस है। इस दौरान पानी के तापमान से लेकर शैम्पू की मात्रा तक, सब कुछ आपके बालों पर प्रभाव डाल सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको ऑयलिंग के बाद शैम्पू करते हुए की जाने वाली कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रही हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-
जरूरत से ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करना
यह सच है कि शैम्पू गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटा देता है, लेकिन तेल लगाने के बाद अक्सर हम उसे साफ करने के लिए ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ऐसा करने से तेल से मिलने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। साथ ही साथ, इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए नेचुरल ऑयल की एक पतली लेयर की जरूरत होती है। लेकिन ज्यादा शैम्पू करने से वह नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं।
-1762180708517.jpg)
बालों को जोर-जोर से रगड़ना
अक्सर हम बालों को अच्छी तरह से क्लीन करने और अतिरिक्त तेल को निकालने के चक्कर में उसे जोर-जोर से रगड़ते हैं। हालांकि, बालों को तेजी से रगड़ने से वे टूट सकते हैं और आपको हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। आप बालों को क्लीन करते हुए हल्की मसाज कर सकती हैं, लेकिन उसे बहुत तेजी से रगड़ने से बचें। आप उंगलियों की मदद से हल्के गोल-मोल मूवमेंट में मसाज कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : दो मुंहे बालों से ना हो परेशान, एक्सपर्ट का ये स्पेशल हेयर मास्क आएगा बेहद काम
कंडीशनर को मिस कर देना
आपने भले ही बालों की नमी बनाए रखने के लिए ऑयलिंग की हो, लेकिन उसके बाद सिर्फ शैम्पू करना ही काफी नहीं होता है। इसके साथ-साथ कंडीशनर का इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए। जबकि कई बार हम इसे मिस कर देती हैं। कंडीशनर क्यूटिकल को स्मूद करता है और हाइड्रेशन लॉक करता है। अगर कंडीशनर को स्किन किया जाए तो इससे बाल रूखे, उलझे और फ्रिजी हो सकते हैं।
-1762180726964.jpg)
तेल लगाने के तुरंत बाद शैम्पू करना
आप ऑयलिंग करने के कितने समय बाद शैम्पू करती हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। अगर आप ऑयलिंग के तुरंत बाद शैम्पू करती हैं तो इससे बालों को विटामिन्स, फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स नहीं मिल पाते। इसलिए, ऑयलिंग करने के बाद कम से कम एक घंटा इंतजार अवश्य करें। उसके बाद ही बालों को शैम्पू करें।
यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।