Homestay और Hotel के बीच में क्या होता है अंतर? ट्रिप से पहले जान लें

अगर आप भी अपनी यात्रा में Homestay या Hotel में ठहरना चाहते हैं तो इन दोनों के बीच क्या अंतर होता है यह जरूर जान लीजिए।

about difference between homestay and hotel

Homestay And Hotel: हम और आप जब भी किसी अन्य जगह घूमने के लिए जाते हैं तो फिर उस जगह ठहरने के लिए सबसे पहले होटल या होमस्टे की तलाश करते हैं। जब मन मुताबिक होमस्टे और होटल मिल जाता है तो घूमने का भी मजा बढ़ जाता है।

लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि होमस्टे और होटल के बीच क्या अंतर होता है तो फिर आपका जवाब क्या होगा? यह कई बार देखा जाता है कि इन दोनों को लेकर कई लोग कंफ्यूज भी रहते हैं कि आखिर इन दोनों में क्या अंतर होता है।

ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि होमस्टे और होटल के बीच में मुख्य रूप से क्या अंतर होते हैं तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।

होटल क्या होता है?

homestay and hotel

होटल के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होमस्टे से यह कुछ अलग होता है। होटल में एक नहीं, बल्कि कई तरीके की सर्विसेज दी जाती हैं। जैसे-आप किसी होटल में ठहरते हैं तो आपको हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी की सुविधा, रूम सर्विस की सुविधा आदि की सुविधाएं होती हैं।

होटल में इन सुविधाओं के अलावा पूल, फिटनेस सेंटर, गेम्स प्लेस के अलावा होटल में रेस्टोरेंट भी होते हैं। एक तरह से किसी भी होटल में आपको 24 घंटे सुविधाएं मिलती रहती हैं। आप कभी भी कॉल करके रूम सर्विस से कुछ भी खाने-पीने की चीजें मंगवा भी सकते हैं। होटल में आप कभी भी चेक इन या फिर चेक आउट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Red, Pink, Blue रंगों पर ही क्यों रखे गए हैं दिल्ली मेट्रो के नाम? आइए जानते हैं

होमस्टे क्या होता है?

what is homestay and hotel

होटल की तरह होमस्टे में भी आप आसानी से ठहर सकते हैं, लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाएं कम हो सकती हैं। कई होमस्टे में चाय, कॉफ़ी खुद से बना सकते हैं। होमस्टे में कई बार खुद से कुछ फास्ट फूड बनाने की भी सुविधा होती है।(उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर)

अगर होमस्टे का मालिक चाहें तो फास्ट फूड बनाने के लिए कॉफ़ी, चाय बर्तन आदि सभी दे सकता है। हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में मौजूद कई होमस्टे में ये सभी सुविधाएं सैलानियों को दी जाती हैं। एक तरह से घर से दूर भी आप आसानी से अपने लिए कुछ बना सकते हैं। कुल मिलाकर घर से किसी स्थान पर घूमने के बाद भी होमस्टे आपके लिए घर की तरह होता है।

बेड का होता है अंतर?

होटल के एक कमरे में एक या दो से अधिक बेड मौजूद नहीं होते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई होमस्टे में एक कमरे में तीन से चार बेड लगी होती है। कई जगह होमस्टे में रूम भी शेयर करना होता है हालांकि, बेड शेयर नहीं करनी होती है। इसलिए लगभग हर होमस्टे में लॉकर की सुविधा होती है जहां सैलानी सामान को सुरक्षित रख सकें। हालांकि, किसी-किसी होमस्टे में कमरे भी अलग-अलग होते हैं।(दिल्ली की सबसे डरावनी जगह)

किराया होता है अलग-अलग

homestay and hotel difference

होटल और होमस्टे का किराया भी अलग-अलग होता है। होटल का किराया आमतौर अधिक ही होता है, लेकिन होमस्टे का किराया होटल के मुकाबले कम होता है। हालांकि, समय और जगह पर भी किराया निर्भर करता है। हिल स्टेशन पर होमस्टे का क्रेज कुछ अधिक ही देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में करना है फुल एंजॉय तो कानपुर के इन बेस्ट वाटर पार्क में पहुंचें


क्या ऑनलाइन होमस्टे बुक कर सकते हैं?

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या होटल की तरह होमस्टे को भी बुक कर सकते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होटल की तरह होमस्टे को भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कई ट्रेवल कम्पनियां होटल के साथ-साथ होमस्टे बुक करने की भी सुविधा देती हैं। आपको बता दें कि होमस्टे बुक करते समय भी आपको जीएसटी चार्ज देना पड़ सकता है।

Recommended Video

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP