Mahakumbh Mela 2025: दोस्तों के साथ 1 दिन के लिए महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं, तो जानें कैसे बिताएं दिन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत के बाद, भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है। अनगिनत श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी स्नान करने पहुंचे हैं। ऐसे में यहां का नजारा और भी ज्यादा अद्भुत हो गया है। यूपी सरकार की ओर से मेले में भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
महाकुंभ में लोग दूर-दूर से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, लेकिन यहां रात गुजारने की चिंता हो रही है। महाकुंभ में कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां लोगों को रात बिताने में परेशानी हो रही है। इसलिए, ऐसे लोग जो एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, वे अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
महाकुंभ में एक दिन का ट्रिप प्लान कैसे करें
- अगर आप किसी दूर शहर से आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अपने साथ जरूरी सामान ही लेकर चलें। ऐसा इसलिए, क्योंकि घाट तक वाहन ले जाने की सुविधा नहीं है। इसलिए आपको अपना पूरा सामान लेकर लंबा चलना पड़ेगा।
- अकेले यात्रा पर जाने की बजाय अपने साथ किसी एक साथी को जरूर रखें। इससे जब आप स्नान करेंगे, तो आपके सामान का ध्यान आपका साथी रखेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोगों को सामान कुछ ही देरी में गायब हो जा रहा है।
- कोशिश करें कि आप सुबह प्रयागराज पहुंच जाएं। पूरे दिन मेले में घूमने के बाद आप शाम के समय वापस अपने शहर के लिए ट्रेन या बस से निकल जाएं। महाकुंभ तक पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं
इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 में यात्रियों को किस तरह की हो रही है परेशानी, घूमने जा रहे लोग ध्यान रखें ये बातें
महाकुंभ में टेंट की सुविधा तो है, लेकिन यह बहुत ज्यादा महंगा है। इस समय प्रयागराज में होटल भी महंगे हैं। वहीं, सार्वजनिक टेंट में लोगों को रहने के लिए जगह ही नहीं है। ऐसे में लोगों को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ रही है।
अगर आप महाकुंभ में रात गुजार रहे हैं, तो अपने साथ शॉल और चादर जैसी चीजें ले जा सकते हैं। क्योंकि, अगर आपको सोने की जगह नहीं भी मिलती है, तो आप चादर और शॉल से खुद को ठंड में ढक सकते हैं।प्रयागराज में अगर न चाहते हुए भी आपको रुकना पड़ रहा है, तो होटल आप मेले से दूर जाकर ले सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आउटर में होटल आपको सस्ते मिल सकते हैं। महाकुंभ से जुड़ी जरूरी बातें आपको पता होंगी, तो आपको पेरशानी नहीं होगी। महाकुंभ से जुड़ी जरूरी बातेंआपको पता होंगी, तो आपको पेरशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें-Mahakumbh 2025 में मुंबई से होने जा रहे हैं शामिल, तो यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।