Maha Kumbh Khoya Paya Kendra: महाकुंभ में खोया-पाया केंद्र कैसे करेगा लोगों की मदद, जानें क्या मिलेगी सुविधा

महाकुंभ मेला में किस दिन कितनी भीड़ हो इसका पता नहीं लगाया जा सकता। इस बार मेले में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु के पहुंचने की उम्मीद है। अक्सर भीड़ की वजह से लोग अपने परिजनों से बिछड़ सकते हैं। कई बार भीड़ में लोगों का सामान गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। भले ही आप कितनी भी सतर्क रहे, लेकिन हो सकता है कि आप जरूरी सामान आपसे कहीं छूट जाए, गिर जाए या चोरी हो जाए। ऐसे में इतनी भीड़ अकेले सामान वापस ढूंढना संभव नहीं हो पाता। इसी तरह भीड़ में केवल बच्चे ही नहीं, आपके परिवार का कोई भी सदस्य गुम हो सकता है। इसलिए उन्हें खोजने के लिए खोया-पाया केंद्र की स्थापना की गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र (Maha Kumbh Lost and Found Center)

- महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र की सुविधा बनाई गई है।
- इस केंद्र में किसी व्यक्ति के बीमार होने या चोट लगने के लिए चिकित्सा सुविधाओं के लिए अलग से मेडिकल रूम की सुविधा दी गई है।
- इसमें गुम हुए लोगों के लिए वेटिंग रूम की सुविधा भी है। यहां बैठकर आप अपने खोए हुए परिजन का इंतजार कर सकते हैं।
- इस कैंप में महिलाओं और बच्चों के लिए खाने-पीने की सुविधा भी दी गई है। अगर वह कई घंटों से अपने परिजनों से दूर है और उनके पास पैसे भी नहीं है, तो यहां से खाने की मदद मिल जाएगी।
- जानकारी अनुसार महाकुंभ मेले में लगभग 10 खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं और यह कंप्यूटराइज्ड है।
इसे भी पढ़ें- E-Pass Online Booking: महाकुंभ 2025 में ई-पास के लिए कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, जानें किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र कैसे करेगा काम (Lost and Found Center Work)

- महाकुंभ मेले में सभी केंद्रों पर 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। इसमें जो परिजन खो गए हैं, उनकी तस्वीर लगाई जाएगी, ताकि किसी को अगर खोया हुआ व्यक्ति मिलता है, तो वह उसकी मदद कर सकता है।
- इसके अलावा खोया-पाया सामान की जानकारी भी लाइव दी जाएगी।
- इन केंद्रों से आप न केवल गुम हुए सामान की बल्कि महाकुम्भ से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं।
- मेले में अगर किसी का अपना कोई खो जाता है और कोई इसकी सूचना देने आ रहा है, तो उसे रसीद मिलेगी। खोए-पाए व्यक्तियों की पूरी जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जाएगी।
- किसी के खोने की जानकारी सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी फैलाई जाएगी, ताकि जल्द से जल्द उसे खोजा जा सके।
- अगर आप महाकुंभ में छोटे बच्चों का ख्याल रखना खास जरूरी है। क्योंकि, यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh E-Pass: महाकुंभ में कितने रंग के होंगे ई-पास, जानें कैसे किया जाएगा इसका इस्तेमाल
महाकुंभ में गुम हुए बच्चे, मोबाइल, पर्स और सामान कहां से मिलेगा?

- सेक्टर 3 में संगम नोज और अक्षयवट पंडाल
- सेक्टर 4 में मुख्य केंद्र से भी मिल सकता है
- सेक्टर 6 में प्रमुख घाट के पास
- सेक्टर 8 में प्रमुख स्नान क्षेत्र पर
- सेक्टर 14 में बड़ा झूसी घाट के पास
- सेक्टर 17 संगम क्षेत्र के आस-पास अगर कुछ गुम हुआ है
- सेक्टर 18 में ऐरावत द्वार
- सेक्टर 23 में टेंट सिटी और अरैल पक्का घाट के केंद्रो से ले सकते हैं।
महाकुंभ में भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां खास तौर पर की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।