लद्दाख का सफर इतना आसान नहीं है। इसलिए कई लोग यह सफर टूर पैकेज से पूरा करने का प्लान बना रहे हैं। पहले निजी टूर पैकेज की सुविधा ही यात्रियों को मिलती थी, लेकिन अब भारतीय रेलवे की तरफ से भी टूर पैकेज लाइव होने लगा है। IRCTC ने लद्दाख का टूर पैकेज अभी केवल कुछ लोकेशन से ही शुरू किया है। वेबसाइट पर आपको केवल मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई से ही पैकेज मिलेंगे। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
दिल्ली से शुरू हो रहे टूर पैकेज
- इस पैकेज की आप दिल्ली से फ्लाइट ले पाएंगे।
- पैकेज में आपको लेह, शाम वैली, नुब्रा, तुरतुक और पैंगोंग घुमाया जाएगा।
- आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- 26 जुलाई से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप वीकली इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और आगे जाकर बस मिलेगी।
- पैकेज का नाम DISCOVER LADAKH WITH IRCTC- LTC APPROVED है।
- पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- पैकेज में अभी 30 सीट्स बची हैं, आप समय रहते इसकी बुकिंग कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
- यह पैकेज जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 46,200 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 39,900 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 38,500 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- एयर इंडिया एयरलाइंस से दिल्ली - लेह - दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट का खर्च शामिल होगा।
- लेह में होटल में 3 रातें, नुब्रा में टेंट में 2 रातें और पैंगोंग में टेंट में 1 रात गुजारने का खर्च शामिल होगा।
- फ्लाइट में दोनों तरफ खाना मिलेगा।
- घूमने के लिए शेयरिंग वाहन मिलेगा।
- 6 दिन नाश्ता, 6 दिन दोपहर का भोजन और 6 दिन रात का खाना मिलेगा।
- टूर गाइड भी मिलेगा।
- इनर लाइन परमिट की सुविधा
- प्रत्येक यात्री को प्रतिदिन 1 पानी की बोतल।
- नुब्रा और पैंगोंग की ओर जाने वाले वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर केवल आपातकालीन स्थिति में मिलेगा।
- जीएसटी और अन्य सभी लागू कर शामिल होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों