Hyderabad To Udupi Trip: 15 से 30 अप्रैल के बीच बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो हैदराबाद से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज का बजट देख लें

हैदराबाद से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को भारतीय रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही लाइव कर दिया है। इसमें आप अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी को पढ़ सकते हैं। अगर आपको पैकेज के बारे में कुछ और जानकारी चाहिए, तो आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके भी पता कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद से उडुपी के लिए शुरू हो रहे टूर पैकेज के बारे विस्तार से जानकारी देंगे। इस पैकेज के शुरू होने के बाद आप हर मंगलवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
हैदराबाद से उडुपी टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको धर्मस्थल, मैंगलोर, श्रृंगेरी और उडुपी घूमने का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
- पैकेज के लिए टिकट आप बुक कर सकते हैं, लेकिन यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। इसके बाद आप हर मंगलवार टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA है। आप पैकेज का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
पैकेज फीस

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19190 है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 17110 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 11430 रुपये है।
- इस हिसाब से इस पैकेज से यात्रा करने पर पैकेज फीस लगभग 50000 तक पहुंच जाएगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- स्लीपर और एसी कोच दोनों से टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने बजट के हिसाब से चयन कर सकते हैं।
- नाश्ते के साथ 3 रातों के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
- ध्यान रखें लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- ट्रेन में यात्रा के दौरान कोई भोजन नहीं मिलेगा।
- घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।