Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:16 PM IST

IRCTC टूर पैकेज के जरिए घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें क्या मिलती हैं सुविधाएं

जब बात यात्राओं की होती है, तो IRCTC का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि IRCTC टूर पैकेज के माध्यम से यात्रा करना आजकल काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।  
Updated:- 2024-07-29, 12:59 IST
what facilitie do traveler get in itctc tour packages

IRCTC अलग-अलग तरह के टूर पैकेज प्रदान करता है। इसमें धार्मिक यात्राएं, साहसिक पर्यटन, हनीमून पैकेज, और ऐतिहासिक स्थल शामिल है। जब से भारतीय रेल ने लोगों के लिए यह सुविधाएं शुरू की है, तब से घूमने के शौकीन लोगों को घूमना और भी ज्यादा आसान हो गया। इस तरह के टूर पैकेज कई ट्रैवल एंजसी भी लेकर आती है। इसलिए लोगों को भारतीय रेल और निजी ट्रैवल एजेंसी में से किससे यात्रा की जाए। इसे समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ ऐसे टिप्स है, जिसकी मदद से आप समझ पाएंगे कि भारतीय रेल आपको यात्रा में क्या-क्या सुविधाएं देता है।  

IRCTC टूर पैकेज से यात्रा करना कितना अच्छा है?

Irctc tour package facilities

  • भारतीय रेल से के पैकेज से यात्रा करना पर आप यात्रा की तैयारियों के झंझट से बच जाते हैं। 
  • सुविधाजनक और प्लानिंग में आसान- IRCTC टूर पैकेज में यात्रा की पूरी प्लानिंग पहले से ही कर दी जाती है। इसमें यात्रा के टिकट, होटल बुकिंग, खाने-पीने की व्यवस्था, और पर्यटन स्थलों का भ्रमण सब कुछ शामिल होता है। इसलिए पैकेज टिकट बुक करने से पहले ही आप यह समझ सकते हैं कि इससे यात्रा करना आपको फायदेमंद होगा की नहीं। 
  • इसमें आपको यह नहीं सोचना होगा कि कौन से होटल में रात गुजारें। क्योंकि आपके लिए एक अच्छे होटल की सुविधा भारतीय रेल ने की होती है। आपको होटल के लिए खुद से बुकिंग नहीं करनी होगी। जब आप पैकेज टिकट बुक करेंगे, तो साथ में आपको होटल की सुविधा मिलेगा। 
  • जब आप अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको घूमने के लिए अलग से कैब, ऑटो या स्कूटी रेंट पर लेनी पड़ती है। लेकिन भारतीय रेल में आपको ऐसा नहीं करना होगा। आप जब पैकेज टिकट बुक करेंगे, तो भारतीय रेल आपको जगह-जगह घुमाने का भी जिम्मा लेगा। इसमें आपको घुमाने के लिए कैब और बस की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में आपको कैब या ऑटो के चक्कर में नहीं पड़ना होगा। 

इसे भी पढ़ें- IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें? जानें आसान तरीका

आर्थिक और समय की बचत

Irctc tour  facilities

  • IRCTC टूर पैकेज अक्सर ग्रुप में यात्रा के लिए होते हैं। ग्रुप यात्रा में होटल, खाने-पीने और टिकट की कीमतें बट जाती हैं, जिससे अकेले यात्री पर ज्यादा खर्च नहीं आता। 
  • बिना पैकेज से यात्रा करने वाले लोगों को अपने पूरे परिवार के लिए आने-जाने की टिकट भी बुक करनी पड़ती है। लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। पैकेज में आपके पूरे परिवार की टिकट भारतीय रेल बुक करेगा। आपको केवल एक पैकेज टिकट ही बुक करना होगा। 
  • जब आप अकेले यात्रा करते हैं, तो रेलवे स्टेशन से होटल तक जाने के लिए आपको अलग से कैब या ऑटो लेना पड़ता है। फिर घूमने के बाद वापस रेलवे स्टेशन से शहर की तरफ जाने के लिए भी कैब बुक करनी पड़ती है, लेकिन भारतीय रेल के पैकेज में ऐसा नहीं है। आपको होटल तक लाने और ले जाने का काम भी भारतीय रेल का ही है। 
  • आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर IRCTC का खास टूर पैकेज, भाई-बहन इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

 

 

सुरक्षा और विश्वसनीयता

package facilities

  • IRCTC टूर पैकेज के साथ यात्रा करना सुरक्षित और विश्वसनीय होता है। IRCTC एक सरकारी संगठन है, इसलिए इसकी सेवाओं पर भरोसा किया जा सकता है
  • स्थानीय जानकारी और गाइड सेवा- IRCTC टूर पैकेज में  गाइड की सेवाएं भी शामिल होती हैं, जो आपको हर स्थल की जानकारी देते हैं। गाइड की सहायता से आप हर पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।