भारतीय रेलवे ऐसा टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप सितंबर और अक्टूबर में 10 हजार के अंदर घूमकर आ सकती हैं। इस टूर पैकेज के बारे में हम आपको जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिसमें आप कम बजट में अपना ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस पैकेज की खासियत यह है कि इसमें आपको रहने-खाने की सुविधाएं भी दी जा रही है। बस ध्यान रखें कि कुछ टूर पैकेज में लंच की सुविधा नहीं मिलती है। इसका कारण यह है कि दिन में आप बाहर घूम रहे होते हैं, तो सभी यात्रियों को एक साथ खाने की सुविधा देना मुश्किल रहता है। ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा होटल में दी जाती है।
खूबसूरत हिल स्टेशन का बनाएं ट्रिप प्लान
- पैकेज में आपको लश्रीनगर/सोनमर्ग/पहलगाम/गुलमर्ग घुमाया जाएगा।
- पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज के लिए आप हर दिन टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज का नाम KASHMIR HOLIDAY TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 12513 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11369 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6959 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- एसी कोच में बस का सफर
- हाउसबोट में एक रात का स्टे।
- भोजन योजना- केवल नाश्ता मिलेगा।
- श्रीनगर में होटल में रात गुजारेंगे।
- झील के ऊपर शिकारा की सवारी।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों