Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?

IRCTC की वेबसाइट पर यह टूर पैकेज लाइव किया गया है, जहां से आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं। पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है, इसके बारे में सभी डिटेल्स विस्तार से बताई गई है।
Updated:- 2025-05-09, 16:50 IST
chennai to shirdi sai baba cheapest irctc tour package cost only 6000

चेन्नई से घूमने का प्लान बना रही महिलाओं के लिए इससे अच्छा ट्रिप प्लान और कोई नहीं हो सकता। क्योंकि, इसमें आप 10 हजार से भी कम बजट में साईं बाबा के दर्शन करके आ सकती है। अक्सर लोग बजट वाले टूर पैकेज के बारे में सर्च करते रहते हैं। टूर पैकेज से घूमने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उन्हें यात्रा से जुड़ी कोई तैयारी नहीं करना पड़ती है। इसमें आपके रहने के लिए होटल और घूमने के लिए गाड़ी का इंतजाम भी ट्रैवल एजेंसी द्वारा ही कर दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चेन्नई से शिर्डी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

साईं बाबा का सबसे सस्ता टूर पैकेज?

sai baba tour

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई, जोलारपेट्टई और काटपाडी से हो रही है। आप इन तीनों जगहों से ट्रेन ले पाएंगे।
  • 14 मई से आप इससे यात्रा कर पाएंगे। पैकेज शुरू होने के बाद हर बुधवार के लिए टिकट ले सकते हैं।
  • पैकेज का नाम CHENNAI-SHIRDI PACKAGE है। आप वेबसाइट और गूगल पर पैकेज का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
  • पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

पैकेज फीस

chennai

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 5500 रुपये है।
  • अगर 2 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3650 रुपये है। इससे आप मात्र 5 हजार के अंदर भी यात्रा कर पाएंगे।
  • अगर 3 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो तो पैकेज फीस 3450 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- मई में पत्नी के साथ प्लान कर रहे हैं सरप्राइज ट्रिप, तो 20 हजार के अंदर इस टूर पैकेज से घूम आएं

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

sai baba

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।