सोलो ट्रिप का लेना चाहते हैं मजा, तो चेन्नई घूमने का बनाएं प्लान

अगर आपको अकेले ट्रैवल करना पसंद है, तो एक बार चेन्नई जाने का प्लान जरूर बनाएं। क्योंकि यहां के नजारे और खाना दोनों ही आपको जिंदगी भर याद रहेंगे। 

 

places for solo traveler in chennai

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जो अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में फेमस है। यहां अगर आप एक बार गए तो इस जगह के हैरान करने वाले नजारे और स्वादिष्ट व्यंजन आपको बार-बार आने को मजबूर करेंगे। यह पूरी जगह ही सुंदर नजारों से भरी हुई है।

दूर-दूर से लोग यहां अकेले ट्रैवल करने के लिए आते हैं। अकेली महिला भी यहां बिनी किसी टेंशन के यात्रा कर सकती हैं। उनके लिए यहां यात्रा करना निश्चित रूप से अब तक का सबसे अच्छा अनुभव होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

महाबलीपुरम (Mahabalipuram)

Mahabalipuram

अकेले चेन्नई ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को एक बार यहां जरूर आना चाहिए। यह जगह चेन्नई से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित है। आपको यहां आने के लिए सबसे पहले चेंगलपट्टू जिले में आना होगा। इस जगह का नाम यूनेस्को विश्व धरोहर में भी शामिल है।

इस जगह की खासियत यह है कि यहां मंदिर प्राचीन चट्टानों को काटकर बनाया गया है। मंदिर की नक्काशीदार मूर्तियां देखकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि इसे बेहद अनोखे तरीके से तैयार किया गया है।(ट्रिप के बाद ऐसे करें बैग को अनपैक)

भोजन- अगर आप चेंगलपट्टू जिले जा रहे हैं, तो झींगा और मछली करी, कुरकुरी तली हुई मछली और झींगा पकोड़े जरूर ट्राय करें। इस इस जगह की फेमस डिश है।

चेन्नई से दूरी- 56 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़ें-फरवरी में भारत की इन हसीन और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंचें


कांचीपुरम (Kanchipuram)

Kanchipuram

कांचीपुरम, इस जगह को "मंदिरों के स्वर्ण शहर" के नाम से लोग जानते हैं। यह जगह अकेले ट्रैवल करने वालों के बेहद सुकून का अहसास करवाएगी। चेन्नई अकेले यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। इस का इतिहास पल्लव राजवंश से जुड़ा हुआ है।

यह शहर वैसे तो अपनी रेशम साड़ियों और कई मंदिरों के लिए जाना जाता है। अगर आप इस जगह जा रहे हैं, तो कैलाशनाथ मंदिर, एकाम्बरेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जाएं। साथ ही, पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुभव लेने के लिए आप स्थानीय बाजारों में घूमने जा सकते हैं।

चेन्नई से इसकी दूरी- 84 किमी है।(हर ट्रैवलर को पता होनी चाहिए पैकिंग से जुड़े ये हैक्स)

फेमस फूड- यहां आप सांबर के साथ कांचीपुरम इडली, दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजन और नारियल की चटनी जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें: 26 जनवरी वीकेंड में 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का बेहतरीन लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं प्लान

ब्रीज़ी बीच (Breezy Beach)

Breezy Beach

ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो जिन्हें शांत समुद्र के लहरों के पास बैठना पसंद होता है। अगर आप चेन्नई अकेले जा रहे हैं, तो ब्रीज़ी बीच पर जरूर जाएं। लहरों की मनमोहक आवाज के साथ डूबता हुआ सूरज देखना, आपके पूरे दिन की यात्रा की थकान खत्म कर देगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP