Char Dham Yatra के लिए पूरे परिवार के साथ जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें

चार धाम यात्रा करने जा रहे यात्रियों को प्रशासन द्वारा लाए गए नियमों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि अगर आप यात्रा के दौरान इन नियम को फॉलो नहीं करेंगे, तो आप पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

 

char dham yatra  important things

चार धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। अभी यात्रा को कुछ ही दिन हुए हैं और यात्रा करने के लिए लाखों श्रद्वालु पहुंच गए हैं। चार धाम में उमड़ रही भीड़ ने अब सरकार की भी परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है।

अब अगर कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन या रजिस्ट्रेशन की तारीख से पहले धाम के दर्शन करने जाएगा, तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी। अगर आप चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट पता होने चाहिए।

Char Dham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट

Char Dham Yatra Updat

  • निर्धारित तिथि के पहले अगर ट्रैवल एजेंट किसी यात्री को चार धाम यात्रा के लिए लेकर जाता है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जएगी। उनके वाहनों के परमिट स्थायी रूप से निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चार धाम के दर्शन करवाने पर भी ट्रैवल एजेंट के वाहनों के परमिट सीधे निरस्त होंगे। इसलिए अगर यात्री भी अगर इस तरह दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
  • अपने साथ टेंट, छाता, एक्स्ट्रा कपड़े और खाने-पीने की चीजें साथ लेकर जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रा का दौरान बहुत ज्यादा भीड़ हो रही है। ऐसे में आपको घंटो तक एक ही जगह खड़ा रहना पड़ सकता है।
  • कई लोग ऐसे हैं, जो चार धाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सबमिट की गई तारीख से पहले ही जा रहे हैं। इस वजह से चार धाम यात्रा में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए बिना रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन तारीख से पहले जाने वाले लोगों की गाड़ियों को वापस भेज दिया जाएगा। इसलिए यात्रा करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- Char dham Yatra Travel Tips: माता-पिता के साथ चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन चीजों को अपने साथ लेकर जाना न भूलें

  • दर्शन करने के लिए आए यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए लोगों को यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर ठहराया भी जा रहा है। इसलिए अगर आप ऑफिस से छुट्टी लेकर दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो एक्स्ट्रा दिन लेकर चलें।
  • परिजनों से दूर न हो। यात्रा के समय आप साथ ही रहे। क्योंकि मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई यात्री ऐसे हैं, जो पूजा करने नहीं बल्कि मस्ती करने के लिए चारधाम की यात्रा कर रहे हैं।
  • लोगों को होटल और धर्मशालाएं आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। कई लोगों को पूरी रात सड़क पर ही ठंड में ठिठुरना पड़ा। इसलिए आप अपने से चादर भी लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें- क्यों चारधाम यात्रा के दौरान होते हैं कई हादसे?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-chardham_yatra_2024_insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP