Char Dham Yatra 2024: कब से खुल रहे हैं चारों धाम के कपाट, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी जानकारियां

चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। क्योंकि आज से चार धाम यात्रा में से 3 के कपाट खुल गए हैं। हालांकि बद्रीनाथ नाथ के कपाट अभी नहीं खोने गए हैं। ध्यान रखें कि यात्रा पर जाने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा चार धाम यात्रा से जुड़ी खास जानकारियां दी गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण से लेकर सभी जानकारियां विस्तार से देंगे।
चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कब से शुरू होगा?
- बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु चार धाम यात्रा नहीं कर पाएंगे, इसलिए यह जरूरी है।
- यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू कर दिया गया था।
- चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन लिंक- आप registrationandtouristcare.uk.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर- 91-8394833833 और चार धाम यात्रा टोल फ्री नंबर- 0135 1364 पर संपर्क करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर भी बुक करवा सकते हैं।
- इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- Kedarnath Trip Plan: पहली बार केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इन टिप्स को न करें इग्नोर
चार धाम यात्रा से जुड़ी जानकारी
- चार धाम यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए आप फोन नंबर- 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627 पर संपर्क कर सकते हैं।
- आप चाहें, तो आधिकारिक ईमेल- touristcare.uttarakhand@gmail.com पर मेल करके भी चार धाम यात्रा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
कब से खुल रहे हैं चार धाम के कपाट
- केदारनाथ के कपाट 10 मई से खुलेंगे।
- गंगोत्री के कपाट 10 मई से खुलेंगे।
- यमुनोत्री के कपाट भी 10 मई से खुलेंगे।
- बद्रीनाथ के कपाट 2 दिन बाद 12 मई से खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें- चार धाम की यात्रा कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाना है।
- यहां आपको ऊपर की तरफ registration के option पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फॉर्म में पूछे गए जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर ईमेल आईडी नाम दर्ज करें।
- अंत में आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सबमिट कर दें।
- इस तरह यात्रा के लिए आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चुका है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।