बिहार से वैष्णो देवी जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है बेस्ट? जानें यात्रा का सही तरीका

बिहार से वैष्णो देवी दर्शन के लिए इस समय हजारों लोग अपने पूरे परिवार के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं। कई लोगों ने टिकट बुक भी कर ली है, लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो अभी तक सही साधन का चयन नहीं कर पाएं है।
image

माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु बिहार से दर्शन के लिए जाते हैं। बिहार से वैष्णो देवी की दूरी लगभग 1600 से 1700 किलोमीटर के बीच है। ऐसे में इस लंबी दूरी के सफर को आसानी से पूरा करने के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप कैसे यात्रा कर रहे हैं। आप यात्रा के लिए जिस साधन का चुनाव करेंगे, वह आपके पहुंचने के समय को दर्शाएगा। बस, ट्रेन और फ्लाइट तीनों में से हर साधन से पहुंचने का समय अलग-अलग है। ये सभी साधन आपके बजट के अनुकूल है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि फ्लाइट, बस और ट्रेन में से यात्रा के लिए क्या बेस्ट साधन है और तीनों में से यात्रा के लिए सबसे आसान कौन सा है।

बिहार से वैष्णों देवी पहुंचने का सबसे सही साधन

bihar to vaishno devi darshan complete travel guide with bus flight or train1

यात्रा के लिए साधन का चुनाव करना आपके बजट पर निर्भर करता है। अगर आप बिहार से फ्लाइट से दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे आसान साधन होगा। लेकिन आपकी जेब के लिए यह सबसे महंगा भी होगा। क्योंकि फ्लाइट की टिकट का प्राइस ज्यादा है। पटना से जम्मू तक पहुंचने का टिकट प्राइस 6000 रुपये से 7000 रुपये तक है। ऐसे में आने-जाने का फ्लाइट टिकट का खर्च 12000 से 14000 तक चला जाएगा। इसके बाद आपको आगे का सफर पूरा करने के लिए भी खर्च करना होगा, जिससे आपका वैष्णो देवी दर्शन करने का खर्च 25000 से 30000 रुपये तक प्रति व्यक्ति हो जाएगा।फ्लाइट से सफर करने का फायदा यह है कि इसमें आपका समय कम लगता है और यात्रा आरामदायक होती है।

इसे भी पढ़ें-Family Destinations: परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये शानदार और खूबसूरत जगहें

बिहार से वैष्णो देवी ट्रेन से पहुंचने के फायदे (How to Reach Vaishno Devi In Budget from Bihar)

bihar to vaishno devi darshan complete travel guide with bus flight or train2

बिहार से वैष्णो देवी पहुंचने के लिए ट्रेन आपके लिए अच्छा साधन हो सकता है। इससे पहुंचने में आपको भले ही समय ज्यादा लगेगा, लेकिन खर्च कम आएगा। स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो 700 से 800 रुपये ही प्रति व्यक्ति टिकट का खर्च आना है। ऐसे में आने-जाने का प्रति व्यक्ति ट्रेन टिकट प्राइस 1400 से 1600 रुपये तक ही होगा। इस तरह यह फ्लाइट से यात्रा करने के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ता है। ट्रेन से सफर करना आरामदायक भी होता है, क्योंकि इसमें आपको लेटने और बैठने का भी मौका मिलता है। अगर आप दर्शन के लिए निकले हीं है, तो लंबे सफर को एंजॉय करते हुए जा सकते हैं। ट्रेन से यात्रा करने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप ज्यादा सामान भी ले जा सकते हैं और पूरे परिवार के साथ भी कम बजट में यात्रा कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें- Vaishno Devi Travel Advisory: वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं तो अलर्ट हो जाएं, प्रशासन ने यात्रा के लिए तय किया समय

बिहार से वैष्णो देवी तक बस से जाने के फायदे

bihar to vaishno devi darshan complete travel guide with bus flight or traindd

बिहार से वैष्णो देवी का सफर बस से करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि, 1700 किमी का सफर बस से करना थकावट भरा हो जाएगा। बस से सफर करना भले ही आपको ट्रेन की तरह ही सस्ता लगेगा, लेकिन इसमें समय आपको ट्रेन से भी ज्यादा लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रास्ते में बसें कई बार ट्रैफिक में फंस जाती है। बसों में ज्यादा स्पेस भी नहीं होता, जिसकी वजह से आप खड़े होकर यहां-वहां टहल भी नहीं सकते हैं। ऐसे में बस से जब आप वैष्णो देवी के सफर का प्लान बनाएंगे, तो पहले ही इतना थक जाएंगे कि चढ़ाई करने में आपको थकावट महसूस होगी।
इस तरह तीनों में से कम बजट वालों के लिए ट्रेन से वैष्णो देवी जाना बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP