Vaishno Devi Travel Advisory: वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं तो अलर्ट हो जाएं, प्रशासन ने यात्रा के लिए तय किया समय

जम्मू और कश्मीर में चल रहे इस समय गंभीर हालात के बाद, लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि क्या वैष्णो देवी माता के दर्शन करने जाना सेफ है। माता वैष्णो देवी की मंदिर जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में स्थित है। इसलिए, लोगों को यहां जाने में भी अब डर लग रहा है। हालांकि, डर के बाद भी हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए जा रहे हैं। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि यात्रा में कोई कमी नहीं आई है। क्योंकि, पहले के मुकाबले श्रद्धालुओं की यहां काफी कमी देखने को मिली। यात्रियों की संख्या कम देखते हुए और सुरक्षा को लेकर कटड़ा हेलीपैड भी दो दिनों से बंद चल रहा है। यहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए फोर्स भी तैनात की गई है। अगर आप भी इन दिनों वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर क्या एडवाइजरी जारी की गई है? (Is it safe to visit Vaishno Devi Now)

- दर्शन के लिए निकले लोग ध्यान रखें कि प्रशासन द्वारा शाम 6 बजे के बाद नए ताराकोट मार्ग को बंद किया था। यह मार्ग अस्थाई रूप से बंद किया है, इसलिए आपको पारंपरिक मार्ग से ही भवन की ओर यात्रा करना होगा।
- मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को सुबह 5 बजे तक यात्रा न करने का आदेश जारी हुआ है। ठहरने की सुविधा भक्तों के लिए कई गई है, इसलिए रात में यात्रा न करें।
- बीते दिनों जम्मू एयर स्ट्रिप पर एक रॉकेट फेंका गया था, जिसके बाद आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, सुरक्षाबलों ने एयरस्ट्रिप क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया था।

- तीर्थयात्रा की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, ताकि भक्तों की यात्रा प्रभावित न हो। यही कारण है कि आज भी भक्त माता के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।
- देर रात वैष्णो देवी में भी ब्लैकआउट किया गया था, हालांकि लोगों ने इसमें पैनिक नहीं किया।
- अगर आप यात्रा के लिए निकल गए हैं, तो परेशान न हो। भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के द्वारा फोर्स तैनात किए गए हैं। बस आप देर रात यात्रा न करें। क्योंकि मंदिर परिसर में रात में ब्लैकआउट किया जाता है, ताकि कोई भी हमला करने में सक्षम न हो।
इसे भी पढ़ें- Ind-Pak टेंशन के बीच चंडीगढ़ वाले शहर से दूर इन सुरक्षित जगहों को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।