बिहार से पहली बार वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे हैं, तो इस तरह प्लान करें 10 हजार में ट्रिप

वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना, देश में कई लोगों को सपना होता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो हर साल दर्शन के लिए जाते हैं। लोग लंबी पैदल चढ़ाई करके माता के दर्शन करते हैं। वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई करना उतना आसान नहीं है। भक्तों की तीर्थ यात्रा कटरा से शुरू होती है। यहां रहने खाने के अच्छी इंतजाम मिल जाते हैं। अब यात्रियों को मंदिर दर्शन के लिए चढ़ाई करना भी आसान हो गया है, क्योंकि उन्हें हेलिकॉप्टर से लेकर खच्चर की सवारी जैसी कई सुविधाएं मिलती है। अगर आप बिहार से माता के दर्शन के लिए पहली बार जा रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बजट में ट्रिप प्लान करने के आसान टिप्स बताएंगे।
कम बजट में माता वैष्णों देवी के दर्शन करने कैसे जाएं

यात्रा के लिए सबसे जरूरी है कि आप ट्रेन से कटरा पहुंचे। देश में यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छी ट्रेनें चलाई जाती है। अब वंदे भारत ट्रेन से माता के दर्शन करने जाने की सुविधा मिलती है। अगर आप बजट में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो स्लीपर कोच में सफर करने का प्लान बना सकते हैं। ठंड के मौसम में आपको अपने साथ कंबल और चादर साथ लेकर जाना होगा। यह चीजें आपको चढ़ाई करते हुए भी काम आएंगे। अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो आपको एक टिकट के लिए लगभग 600 से 700 रुपये देने होंगे। इस तरह आप 1200 से 1400 रुपये में आने-जाने का खर्च पूरा कर लेंगे।
कटरा के लिए बस भी चलती है, लेकिन आपको ऊंची चढ़ाई करनी है, इसके लिए आपको ट्रेन से सफर करना आरामदायक लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Tour Package: महाकुंभ के लिए IRCTC का 3 सबसे शानदार टूर पैकेज, प्रयागराज के साथ कई जगहों के होंगे दर्शन
कहां गुजारें रात
वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे लोग, ध्यान रखें कि कटरा में सस्ते धर्मशालाएं और आश्रम उपलब्ध हैं। इसलिए आप कम बजट में आसानी से उनमें रात गुजार सकते हैं। एक रात के लिए आपको लगभग 400 से 600 रुपये में मिल सकता है। आप 1 या 2 रात यहां गुजारते हैं, तो लगभग 1000 तक खर्चा आएगा।
खाने की सुविधा

- यहां खाने-पीने की भी अच्छी सुविधा है, लेकिन आप चाहें तो अपने साथ कुछ चीजें बनाकर ले जा सकते हैं। चढ़ाई करते समय आपको भूख लगती रहेगी, इसलिए आप छोटी-मोटी ऐसी चीजें अपने साथ ले जा सकते हैं, जो खराब न होती हो।
- चढ़ाई के लिए हेलीकॉप्टर या खच्चर लेना आपको महंगा पड़ सकता है। अगर परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा महंगा साबित हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप पैदल ही पूरी चढ़ाई करें।
इसे भी पढ़ें- Family Destinations: फरवरी में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये शानदार और खूबसूरत जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।