एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने वाली हैं तो नई एडवाइजरी जान लें, वरना घंटों तक एयरपोर्ट पर करना पड़ेगा इंतजार

Iran Israel conflict flights: यह एडवाइजरी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए की जाती है। इसी चलते शुक्रवार, 13 जून को एयर इंडिया ने भी यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
air india issues new advisory for passengers diverted routes several flights amidst israel iran tension

Air India New Flight Advisory:हर दिन हजारों लोग देश-विदेश में फ्लाइट से सफर करते हैं। प्लेन से सफर करना भले ही महंगा पड़ता है, लेकिन यह आरामदायक होने के साथ-साथ समय भी बचाता है। जो सफर आप ट्रेन या बस में 1 से 2 दिन में पूरा करते हैं, वही सफर आप फ्लाइट से मात्र 2 घंटे में पूरा कर लेते हैं। लेकिन समय-समय पर फ्लाइट को लेकर नई एडवाइजरी जारी की जाती है। अगर आप फ्लाइट से सफर करने वाली हैं, तो आपके लिए एयर इंडिया से जुड़ा अपडेट जानना जरूरी है। एयर इंडिया ने क्या एडवाइजरी जारी की है, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे।

एयर इंडिया की नई एडवाइजरी क्या है? (Air India Travel Alert International Flights)

air india issues new advisory for passengers diverted routes several flights amidst israel iran tension1

एडवाइजरी में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। यह रूट अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जाने वाली फ्लाइट में किया गया है। अगर आप इन रूट्स के लिए फ्लाइट लेने वाली हैं, तो आपको रूट के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप नीचे दिए गए फ्लाइट में सफर करने वाली हैं या इसमें आपका कोई साथी सफर कर रहा है, तो इनके डायवर्ट रूट की जानकारी पता कर लें।

एयर इंडिया नेकिन फ्लाइट्स का रूट बदला है? (Which Air India flights Diverted)

air india issues new advisory for passengers diverted routes several flights amidst israel iran tensionsss

  • AI130 (लंदन हीथ्रो से मुंबई आने वाली फ्लाइट) को वियना की ओर डायवर्ट किया गया।
  • AI102 (न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को शारजाह भेजा गया।
  • AI116 (न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाली फ्लाइट) को जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया।
  • AI2018 (लंदन हीथ्रो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को डायवर्ट कर मुंबई लाया गया।
  • AI129 (मुंबई से लंदन हीथ्रो जा रही फ्लाइट) को उड़ान के दौरान ही मुंबई वापस लौटा दिया गया।
  • AI119 (मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट) उड़ान के दौरान ही मुंबई वापस लौट रही है।
  • AI103 (दिल्ली से वाशिंगटन जाने वाली फ्लाइट) को भी दिल्ली वापस भेजा गया है।
  • AI106 (नेवार्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को दिल्ली लौटाया जा रहा है।
  • AI188 (वैंकूवर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को जेद्दा की ओर डायवर्ट किया गया है।
  • AI101 (दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट) को फ्रैंकफर्ट या मिलान की ओर मोड़ दिया गया है।
  • AI126 (शिकागो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को जेद्दा भेजा गया है।
  • AI132 (लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली फ्लाइट) को शारजाह की ओर मोड़ दिया गया है।
  • AI2016 (लंदन हीथ्रो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को वियना भेजा गया है।
  • AI104 (वाशिंगटन से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को भी वियना की ओर डायवर्ट किया गया है।
  • AI190 (टोरंटो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट) को फ्रैंकफर्ट भेजा गया है।
  • AI189 (दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट) उड़ान के दौरान ही दिल्ली वापस लौट रही है।

एयर इंडिया ने फ्लाइट में क्यों बदलाव किया है? (Why Air India Flights Diverted)

Why Air India Flights DivertedSS

एयर इंडिया के बयान के अनुसार यह बदलाव ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है। ईरान में मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में हवाई उड़ानों को भी खतरा हो सकता है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है।फ्लाइट स्टेटसऑनलाइन अपडेट होता रहता है, जहां से आप स्थिती जान सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-प्लेन से करती हैं सफर? तो जानिए आपकी फ्लाइट कैंसिल होने पर कौन करेगा पैसों की भरपाई

एयर इंडिया ने रिफंड को लेकर क्या कहा? (Air India Refund Policy)

Why Air India Flights DivertedS

यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के लिए है इसलिए फ्लाइट टिकट रिफंड का भी ध्यान रखा गया है। रिफंड ऑन कैंसलेशन और कॉम्प्लीमेंट्री रीशेड्यूलिंग के माध्यम से यात्री अपने पैसे प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भी ऑप्शन सुविधाएं दी जा रही हैं। इसलिए जो भी यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करने वाले हैं, वह समय और एडवाइजरी पढ़ने (Air India flight updates) के बाद ही घर से निकलें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP